ऑल टाइम हाई से 400 अंक फिसला सेंसेक्स, इन 5 कारणों से बाजार हावी हुई बिकवाली

Sensex-Nifty on All Time High : शेयर बाजार में आज पूरे दिन जबरदस्त एक्शन देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में प्रमुख इंडेक्स ने नया रिकॉर्ड हाई बना दिया, लेकिन ऊंचाई छूने के बाद बाजार पर दबाव बढ़ने लगा और इंडेक्स एक समय अपनी सारी बढ़त गंवाकर लाल निशान में भी चले गए।

Sensex-Nifty on All Time High : गुरुवार को भारतीय शेयर बाजारों ने शुरुआती कारोबार में नया रिकॉर्ड हाई जरूर छू लिया, लेकिन ज्यादा देर तक यह तेजी टिक नहीं सकी। रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचते ही निवेशकों ने ऊंचे दामों पर मुनाफा वसूली शुरू कर दी। इसके दबाव में सेंसेक्स अपने दिन के उच्चतम स्तर से करीब 400 अंक फिसल गया। वहीं निफ्टी भी कमजोरी दिखाते हुए 26,200 के नीचे लुढ़क गया। दोनों प्रमुख इंडेक्स गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।जहां सेंसेक्स 110 अंकों की तेजी के साथ 85,720.38 के लेवल पर बंद हुआ वहीं निफ़्टी भी मामूली तेजी के साथ 26215 के लेवल पर बंद हुआ।

Share Market

इन 5 कारणों से बाजार हावी हुई बिकवाली

ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली हावी

आज की तेजी के बाद कारोबारियों ने उच्च स्तरों पर मुनाफा निकालना शुरू कर दिया। अगले हफ्ते RBI की पॉलिसी मीटिंग है और इसके फैसलों को लेकर बाजार सतर्क है। इसके अलावा अमेरिका की टैरिफ डील को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है। दूसरी ओर, निचले स्तरों पर लगातार मजबूत खरीदारी देखी जा रही है, इसलिए कई ट्रेडर गिरावट पर खरीद की रणनीति ही अपना रहे हैं। इसी मिक्स्ड सेंटीमेंट के चलते कई सेक्टर शुरुआती बढ़त गंवा बैठे। हालांकि बैंकिंग और फाइनेंशियल स्टॉक बाकी सेक्टर्स की तुलना में मजबूत बने रहे।

End of Feed