मजबूत अर्थव्यवस्था से ही मजबूत विदेश नीति, बोले नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राजीव कुमार

Indian Economic Growth: अर्थशास्त्री और नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि मजबूत अर्थव्यवस्था ही प्रभावी विदेश नीति की आधारशिला होती है। उन्होंने बताया कि वैश्विक मंच पर सम्मान पाने के लिए भारत को तेज़ आर्थिक विकास करना होगा और अंतरराष्ट्रीय व्यापार में अपनी भागीदारी बढ़ानी होगी, क्योंकि आर्थिक शक्ति ही किसी देश की वैश्विक राजनीतिक स्थिति तय करती है।

Indian Economic Growth : प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा है कि किसी भी देश की विदेश नीति की असली ताकत उसकी अर्थव्यवस्था होती है। अगर देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है, तो वह दुनिया के सामने अपनी बात मजबूती से रख सकता है। उन्होंने कहा कि भारत को वैश्विक मंच पर सम्मान और प्रभाव हासिल करने के लिए तेज़ी से आर्थिक विकास करना होगा।

Indian Economic Growth

मजबूत अर्थव्यवस्था से ही बनेगी भारत की सशक्त विदेश नीति: राजीव कुमार (तस्वीर-istock)

वैश्विक राजनीति में अर्थव्यवस्था की भूमिका

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक राजीव कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आज की दुनिया में आर्थिक शक्ति ही किसी देश की वैश्विक राजनीति में स्थिति तय करती है। जिन देशों की अर्थव्यवस्था कमजोर होती है, उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गंभीरता से नहीं लिया जाता। ऐसे देश न तो बड़े फैसलों को प्रभावित कर पाते हैं और न ही अपनी शर्तों पर बातचीत कर पाते हैं। उन्होंने यह बातें गांधीनगर में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहीं।

End of Feed