भारतीय कंपनी हिंदुस्तान कॉपर रचेगी इतिहास! चिली में करेगी 4 तांबा ब्लॉक का अधिग्रहण

Chile Copper Blocks: एनपीसीआई माइनिंग और कोल इंडिया के साथ मिलकर हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) चिली में 4 तांबा ब्लॉक का अधिग्रहण करने जा रही है, जिससे भारत की आयात पर निर्भरता कम होगी।

Chile Copper Blocks : भारत की दिग्गज सरकारी कंपनी हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) विदेशों में अपना परचम लहराने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने जानकारी दी है कि वह दक्षिण अमेरिकी देश चिली की सरकारी कंपनी 'कोडेल्को' से चार बड़े तांबा (कॉपर) ब्लॉक खरीदने की प्रक्रिया में है। यह बातचीत बहुत ही सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है और इस पूरे सौदे को सुरक्षित और सही तरीके से पूरा करने के लिए 'लेनदेन सलाहकार' भी नियुक्त कर दिए गए हैं।

Chile copper blocks, HCL, Hindustan Copper Limited, strategic mining deal, Codelco, NTPC Mining

हिंदुस्तान कॉपर चिली में चार ब्लॉक के अधिग्रहण की तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटी

सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है बातचीत

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक उद्योग मंडल फिक्की (FICCI) के एक सम्मेलन के दौरान हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (CMD) अनुपम मिश्रा ने बताया कि नियुक्त किए गए सलाहकार इस समय दोनों कंपनियों के आंकड़ों और बारीकियों का गहराई से अध्ययन कर रहे हैं। इसके साथ ही, भारत और चिली दोनों देशों के सरकारी व कानूनी नियमों (नियामकीय पहलुओं) की भी जांच की जा रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि यह डील सही दिशा में आगे बढ़ रही है और जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।

End of Feed