Zomato Share Target: जोमैटो के गिरने की टेंशन दीजिए छोड़ ! अभी तो 300 के पार जाएगा शेयर, ब्रोकरेज फर्म ने बताया 'TOP PICK'

Zomato Share Price Target 2025: अगर हम जोमैटो के शेयर के परफॉर्मेंस की बात करें तो मंगलवार के क्लोजिंग रेट के अनुसार, जोमैटो के शेयरों में इस साल अब तक 18.39 प्रतिशत की गिरावट आई है। इस बीच, बीएसई एनालिटिक्स के अनुसार, पिछले दो वर्षों में स्टॉक ने मल्टीबैगर रिटर्न दिया है, जो 300 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • Zomato की टेंशन छोड़िए
  • खरीद लीजिए और
  • 300 रु के पार जाएगा शेयर

Zomato Share Price Target 2025: मंगलवार 25 फरवरी को जोमैटो के शेयरों में 3.39 प्रतिशत की तेजी आई और यह BSE पर 230.15 रुपये प्रति शेयर के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया। ज़ोमैटो के शेयर 222.60 रुपये पर खुले और बीएसई पर 230.15 रुपये और 223.15 रुपये प्रति शेयर के दायरे में कारोबार किया। आखिर में ये 3.05 रु या 1.37 फीसदी की मजबूती के साथ 225.65 रु पर बंद हुआ। इस शेयर के लिए ब्रोकरेज हाउस बर्नस्टीन ने आउटपरफॉर्म रेटिंग बनाए रखने की घोषणा की है, जिसका असर मंगलवार को इसके रेट पर दिखा। इसे 'टॉप पिक' टैग देते हुए, बर्नस्टीन को उम्मीद है कि ज़ोमैटो के शेयरों में 35% की तेजी आ सकती है।

Zomato Share Price Target 2025

Zomato की टेंशन छोड़िए

ये भी पढ़ें -

End of Feed