Stocks in News: Q3 नतीजों और कॉरर्पोरेट एक्शन के चलते रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC और विप्रो सहित इन स्टॉक्स में रहेगी हलचल

Stocks in News: शेयर बाजार में आज सोमवार 19 जनवरी को तिमाही नतीजों, कॉरपोरेट एक्शन और कई वजहों से स्टॉक स्पेसिफिक एक्शन देखने को मिल सकता है। मसलन, तिमाही नतीजों के चलते रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC Bank और Wipro सहित कई स्टॉक्स में एक्शन दिखेगा। इसके अलावा आज भारत कोकिंग कोल की लिस्टिंग है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. RIL के Q3 नतीजे मजबूत रहे, Digital और O2C से प्रॉफिट 18,645 करोड़ रुपये तक पहुंचा।
  2. Wipro ने Q3 में IT revenue 3.3% बढ़ाया, Q4 के लिए 0–2% growth guidance और 6 रुपये interim dividend दिया।
  3. HDFC Bank का Q3 कंसोलिडेटेड प्रॉफिट 12.17% उछलकर 19,807 करोड़ रुपये रहा, बैंकिंग शेयर फोकस में।
  4. Vedanta की सब्सिडियरी ESL Steel को Odisha सरकार से 1,255.37 करोड़ रुपये के डिमांड नोटिस मिले, शेयर में वोलैटिलिटी संभव।
  5. Bharat Coking Coal IPO आज लिस्ट होगा, 145 गुना सब्सक्रिप्शन और करीब 58.7% प्रीमियम की उम्मीद से नजरें टिकीं।

Stocks in News Today। खबरों वाले शेयर। RIL, HDFC Bank, ICICI Bank, Wipro, Vedanta, RVNL समेत इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर। 19 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार में व्यापक स्तर पर ट्रेंड के बजाय स्टॉक-स्पेसिफिक मूवमेंट ज्यादा देखने को मिल सकता है। वजह साफ है—एक तरफ Q3 नतीजों का फ्लो जारी है, जिससे बैंकिंग और IT शेयरों में हलचल बढ़ेगी। दूसरी तरफ कॉरपोरेट अपडेट, बड़े ऑर्डर, रेगुलेटरी और राज्य सरकार से जुड़े नोटिस जैसे ट्रिगर कुछ चुनिंदा शेयरों में तेज उतार-चढ़ाव करा सकते हैं। इसके अलावा IPO से जुड़े इवेंट्स भी आज के ट्रेड में खास रोल निभाएंगे, क्योंकि एक बड़ा IPO आज लिस्ट होने जा रहा है और एक अन्य का अलॉटमेंट तय है।

stock in News

फोकस में रहेंगे से स्टॉक्स (इमेज क्रेडिट, कैन्वा)

रिलायंस इंडस्ट्रीज

Reliance Industries के Q3 नतीजों पर आज निवेशकों की सबसे ज्यादा नजर रहने वाली है। कंपनी ने कंसोलिडेटेड स्तर पर 18,645 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। यह परफॉर्मेंस मुख्य रूप से डिजिटल सर्विसेज और ऑयल टू केमिकल्स (O2C) बिजनेस की मजबूती से सपोर्टेड रही। कंपनी का रेवेन्यू 2.65 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचा है, जबकि EBITDA 46,018 करोड़ रुपये रहा। RIL के लिए आज का ट्रेड सिर्फ नतीजों तक सीमित नहीं रहेगा। बाजार इस बात को भी पढ़ने की कोशिश करेगा कि Digital की ग्रोथ कितनी टिकाऊ दिख रही है और O2C में मार्जिन ट्रेंड किस दिशा में जा रहा है। इसके साथ ही FMCG और कंज्यूमर बिजनेस में लगातार विस्तार RIL को एक अलग वैल्यूएशन ट्रिगर भी दे सकता है।

End of Feed