Stocks in News: वेदांता, ओला इलेक्ट्रिक सहित 10 शेयरों में रहेगी हलचल, जानें कहां क्या हुआ?

Stock in News में आज बाजार का ध्यान वेदांता, ओला इलेक्ट्रिक, इंडिगो, अडानी एंटरप्राइजेज सहित 10 शेयरों पर रहेगा। इन शेयरों में कारोबारी सौदे, ऑपरेशनल अपडेट, सरकारी प्रोजेक्ट, फ्रॉड रिपोर्टिंग और स्टेक सेल से जुड़ी खबरों के चलते स्टॉक स्पेसिफिक एक्शन देखने को मिल सकता है। तमाम निवेशकों की नजरें इन पर रहेंगी।

Stocks to Watch Today: दिसंबर 29 को शेयर बाजार में इंडेक्स से ज्यादा स्टॉक-स्पेसिफिक हलचल देखने को मिल सकती है। अधिग्रहण डील, सरकारी ऑर्डर, फ्रॉड रिपोर्टिंग, डिफेंस निवेश, सोलर प्रोजेक्ट और प्रमोटर स्टेक सेल जैसी बड़ी कॉरपोरेट खबरों के चलते Coforge, IndiGo, PNB, NBCC, Ola Electric समेत कई शेयर निवेशकों के रडार पर रहेंगे। बाजार की दिशा इन खबरों पर आने वाली शुरुआती प्रतिक्रिया से तय हो सकती है।

Stocks in News

इन शेयरों पर दिखेगा खबरों का असर। (फोटो क्रेडिट, कैन्वा)

कोफोर्ज

IT सर्विसेज कंपनी Coforge ने Encora के 100% शेयर खरीदने के लिए समझौता किया है। यह डील Advent International, Warburg Pincus और अन्य शेयरधारकों से करीब 17,032.6 करोड़ रुपये में होगी। इस ट्रांजैक्शन की एंटरप्राइज वैल्यू 2.35 अरब डॉलर आंकी गई है। यह अधिग्रहण कंपनी की ग्लोबल डिलीवरी और क्लाइंट बेस को मजबूत कर सकता है।

End of Feed