Stock Under Rs 50: हजूर मल्टी प्रोजेक्ट के शेयर 6.66 फीसदी उछले, जानें क्या है वजह

Hazoor Multi Projects : Hazoor Multi Projects Limited के शेयरों में सोमवार (4 मार्च) को 6.66% की बढ़त देखी गई। कंपनी ने नागपुर स्थित West Midlands Ventures Private Limited को 17.77 लाख इक्विटी शेयर ₹30 प्रति शेयर की दर से अलॉट किए। इस फैसले के बाद निवेशकों की नजर इस स्मॉल-कैप स्टॉक पर टिकी हुई है, जिसने पिछले 5 सालों में 24,500% से ज्यादा रिटर्न दिया है।

Hazoor Multi Projects : इन्फ्रास्ट्रक्चर फर्म Hazoor Multi Projects Limited ने सोमवार, 3 मार्च 2025 को नागपुर स्थित घरेलू संस्थागत निवेशक (DII) West Midlands Ventures Private Limited को प्रेफरेंशियल शेयर अलॉट करने की मंजूरी दी। यह निर्णय कंपनी की फंड-रेजिंग कमेटी की बैठक में लिया गया। बीएसई फाइलिंग के अनुसार, कंपनी ने 17.77 लाख इक्विटी शेयर ₹30 प्रति शेयर के इश्यू प्राइस पर जारी किए।

Hazoor Multi Projects Share Price,

इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़ा स्टॉक।

17.77 लाख शेयरों का हुआ अलॉटमेंट

कंपनी ने 1.77 लाख शेयर वारंट को कन्वर्ट करके कुल ₹3.99 करोड़ के शेयर अलॉट किए हैं। ये वारंट ₹300 प्रति शेयर के इश्यू प्राइस पर जारी किए गए थे। कंपनी ने अपने इक्विटी शेयरों को ₹10 से ₹1 के सब-डिविजन के बाद इन शेयरों का आवंटन किया।

End of Feed