JTL Industries Share: स्टील से जुड़ी JTL कंपनी को NCLT की मंजूरी, शेयरों में आया उछाल

JTL Industries के शेयरों में 2% की तेजी देखी गई, क्योंकि कंपनी को NCLT से RCI Industries प्लांट में उत्पादन शुरू करने की मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा, जल जीवन मिशन के तहत 3,000 MT पाइप सप्लाई का ऑर्डर मिलने से कंपनी का भविष्य उज्जवल नजर आ रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • NCLT की मंजूरी के बाद JTL Industries के शेयरों में तेजी।
  • जल जीवन मिशन से कंपनी को 3,000 MT पाइप आपूर्ति का बड़ा ऑर्डर।
  • लॉन्ग टर्म में JTL Industries ने 5 साल में 1,363% और 10 साल में 3,166% का शानदार रिटर्न दिया।

JTL Industries Share Price : JTL Industries के शेयरों में शुक्रवार, 21 फरवरी 2025 को 2% से अधिक की बढ़त दर्ज की गई, जबकि प्रमुख इंडेक्स में गिरावट देखी गई। NSE पर स्टॉक ₹90.72 के स्तर पर खुला और ₹92.70 तक चढ़ा। इस उछाल का मुख्य कारण राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की मंजूरी है, जिससे JTL Industries अब RCI Industries & Technologies के प्लांट में उत्पादन शुरू कर सकती है।

Metal Stock: JTL Industries shares gain on NCLT approval

RCI प्लांट अधिग्रहण का असर

JTL Industries ने RCI Industries के साथ समझौता किया है, जिसके तहत 200 MT/माह तक कॉपर और ब्रास एलॉय का उत्पादन किया जाएगा। NCLT से अंतिम स्वीकृति के बाद, यह प्लांट FY27 तक कंपनी के राजस्व में अहम योगदान देगा। RCI Industries की विनिर्माण इकाई हिमाचल प्रदेश के बद्दी में है, जिसकी क्षमता 15,000 MTPA है।

End of Feed