Stock Market Today : Sensex 611, Nifty 222 अंक लुढ़का, तीन वजहों से बिगड़ा बाजार का मूड

शेयर बाजार में शुक्रवार 13 नवंबर को शुरुआती कारोबार में बिकवाली हावी है। बेंचमार्क इंडेंक्स सेंसेक्स 611 और निफ्टी 222 अंक तक लुढ़क गया है। बाजार में बिकवाली हावी होने के पीछे तीन बड़े फैक्टर काम कर रहे हैं।

Stock Market Sensex Nifty Today : शेयर बाजार में शुक्रवार, 13 नवंबर को कारोबार की शुरुआत दबाव के साथ हुई। Sensex और Nifty में तेज गिरावट देखने को मिली है। शुरुआती कारोबार में Sensex जहां 611 अंक टूटकर 81,300.46 तक लुढ़क गया। वहीं, Nifty 222 अंक की गिरावट के साथ 25,077.55 के करीब पहुंच गया। हालांकि, बाद में बाजार ने कुछ रिकवरी की, लेकिन मार्केट ब्रेड्थ से पता चलता है कि निवेशकों का सेंटीमेंट कमजोर बना हुआ है। इससे पहले गुरुवार को Sensex 31.61 अंक की मामूली बढ़त के साथ 81,911.01 पर और Nifty 44.30 अंक चढ़कर 25,299.35 पर बंद हुआ था। शुक्रवार को बाजार का मूड बिगड़ने के पीछे मुख्य रूप से तीन वजहें रहीं।

share market nifty sensex

शेयर बाजार में गिरावट

महंगाई ने बढ़ाई ब्याज दरों की चिंता

बाजार पर दबाव की सबसे बड़ी वजह भारत में खुदरा महंगाई के आंकड़े रहे। अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 6.09% पहुंच गई, जबकि सितंबर में यह 5.54% थी। खास बात यह है कि महंगाई दर करीब दो साल के उच्च स्तर पर पहुंच गई और RBI के 6% के ऊपरी टॉलरेंस लेवल को भी पार कर गई। महंगाई में इस तेजी से RBI की ब्याज दरों को लेकर चिंता बढ़ी है। निवेशकों को आशंका है कि महंगाई पर काबू पाने के लिए केंद्रीय बैंक मौद्रिक नीति को सख्त रख सकता है। ऐसे में 4 दिसंबर को होने वाली RBI की अगली पॉलिसी बैठक पर बाजार की नजर रहेगी। ब्याज दरें ऊंची रहने की आशंका शेयर बाजार के लिए नकारात्मक मानी जाती है।

End of Feed