5 दिन में निवेशकों की दौलत ₹28 लाख करोड़ बढ़ी, sensex-nifty में तूफानी तेजी

शेयर बाजार में नवंबर का पहला सप्ताह धमाकेदार रहा है। दिवाली से पहले भारत के बाजार में आई यह तेजी के चलते निवेशकों की पूंजी करीब 28 लाख करोड़ बढ़ गई है। खासतौर बाजार में FII की खरीदारी लौटी है।

Stock Market Trend Sensex Nifty : एक तरफ जहां दुनियाभर के बाजारों में बिकवाली हावी है। वहीं, पिछले पांच दिन में भारतीय शेयर बाजार में ताबड़तोड़ खरीदारी देखने को मिली है। खासतौर निफ्टी-सेंसेक्स, बैंकिंग, फाइनेंशियल और ऑटो जैसे इंडेक्स में विदेशी निवेशकों की खरीदारी ने बाजार का रुख मोड़ दिया है। FII ने भारतीय बाजार में पिछले 5 दिन में करीब 50 हजार करोड़ की खरीदारी की है। वहीं, बाजार के मार्केट कैप के हिसाब से देखें, तो 5 दिन में लिस्टेड कंपनियों के कुल मार्केट कैप में 28 लाख करोड़ का इजाफा हुआ है।

Stock Market Trend Sensex Nifty

शेयर बाजार में ताबड़तोड़ तेजी

पांच दिन में 7 फीसदी चढ़े निफ्टी-सेंसेक्स

भारतीय बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में पिछले 5 दिन में करीब 7 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। इसके चलते Sensex 7.47% यानी 5633 अंक और Nifty 7.58% यानी 1762 अंक चढ़कर बंद हुआ है। वहीं, शुक्रवार को सेंसेक्स 2.17% की तेजी के साथ 1718.01 अंक ऊपर 81,028.02 अंक पर बंद हुआ। वहीं, Nifty 2.01% की तेजी के साथ 493.75 अंक की तेजी के साथ 25,030.35 अंक पर बंद हुआ।

End of Feed