Stock Market Prediction Tomorrow: शेयर बाजार में भूचाल! 3 मार्च को Nifty-Sensex फिर गिरेंगे या होगी बड़ी रिकवरी

Stock Market Prediction, Nifty Prediction, Sensex Prediction: 28 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली, जिससे निवेशकों में घबराहट बढ़ गई। सेंसेक्स और निफ्टी अब तक के सबसे निचले स्तरों पर आ गए हैं। 3 मार्च को बाजार में सुधार होगा या गिरावट जारी रहेगी? जानिए एक्सपर्ट्स की राय और टेक्निकल एनालिसिस।

Stock Market Prediction: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार, 28 फरवरी को आई बड़ी गिरावट के बाद निवेशकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही होगा कि क्या सोमवार को भी यह गिरावट जारी रहेगी या बाजार संभलेगा? बीएसई सेंसेक्स 1.90% और एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स 1.86% गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों अपने साप्ताहिक निचले स्तर 73,198.10 और 22,124.70 पर बंद हुए। वहीं, मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में और भी अधिक गिरावट दर्ज की गई— निफ्टी मिडकैप 150 इंडेक्स 21.1% टूटा, स्मॉलकैप 250 इंडेक्स 25.6% और माइक्रोकैप 250 इंडेक्स 26.2% गिरा। आईटी, रियल एस्टेट और एनर्जी सेक्टर सबसे अधिक नुकसान में रहे।

Stock Market Prediction, Nifty Prediction, Sensex Prediction, Indian Stock Market

भारतीय शेयर बाजार।

3 मार्च के लिए बाजार का पूर्वानुमान: क्या होगा अगला कदम?

आने वाले सप्ताह में घरेलू स्तर पर कोई बड़ी आर्थिक घटना नहीं होने के कारण बाजार की चाल वैश्विक संकेतों पर निर्भर करेगी। ट्रेड वॉर, भू-राजनीतिक तनाव और विदेशी निवेशकों (FII) का रुख बाजार को प्रभावित करेगा।

End of Feed