Piyush Goyal: पीयूष गोयल बोले- मोदी सरकार के कार्यकाल में चार गुना हुआ शेयर बाजार

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jul 5, 2024, 07:53 AM IST

Stock Market: केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ड्रोन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए तैयार है, जिसने पिछले तीन वर्षों में तेजी से विकास देखा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के सत्ता में आने के समय निफ्टी 5,700 अंक के आसपास था। अब शायद यह 23,000-24,000 अंक को पार कर गया है।

Piyush Goyal: केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल के दौरान पिछले 10 वर्षों में शेयर बाजार चार गुना हो गया है और भारत एक सकारात्मक वृद्धि चक्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान कहा कि हमारे 10 साल के कार्यकाल में शेयर बाजार चार गुना हो गया है। मोदी सरकार के सत्ता में आने के समय निफ्टी 5,700 अंक के आसपास था। अब शायद यह 23,000-24,000 अंक को पार कर गया है।

Piyush Goyal

Union Minister Piyush Goyal (File image)

उन्होंने कहा कि यह बहुत ही ‘निर्दयी’ बाजार है। यह सिर्फ आंकड़ों और भविष्य को देखता है। भारत वृद्धि के चक्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसी प्रगति के कारण शेयर बाजार आगे बढ़ रहा है। बेंचमार्क सेंसेक्स गुरुवार को 80,049.67 अंक की रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 24,302.15 अंक पर बंद हुआ।

End of Feed