स्टॉक मार्केट निवेशकों के सिर्फ 2 दिन में ₹7 लाख करोड़ डूबे, इन स्टॉक्स पर सबसे अधिक असर

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 331.21 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,900.71 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 521.81 अंक तक लुढ़क गया था। इसी तरह, पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 108.65 अंक यानी 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,959.50 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार में सोमवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट आई और दोनों मानक सूचकांक नुकसान में रहे। निवेशकों की अंतिम समय में बिकवाली और किसी ठोस संकेतक के अभाव में सेंसेक्स 331 अंक के नुकसान में रहा, जबकि एनएसई निफ्टी 26,000 अंक के नीचे आ गया। बाजार में गिरावट से BSE-लिस्टेड फर्मों का कुल मार्केट कैपिटलाइज़ेशन गुरुवार, 20 नवंबर को ₹476 लाख करोड़ की तुलना में ₹469 लाख करोड़ रह गया। इस तरह निवेशकों के 7 लाख करोड़ रुपये डूब गए।

बीएसई सेंसेक्स

बीएसई सेंसेक्स

26000 के नीचे बंद हुआ निफ्टी

End of Feed