शेयर बाजार धड़ाम, Nifty 244, Sensex 718 अंक लुढ़ककर बंद, जानें क्यों आई गिरावट?

ग्लोबल मार्केट की तरह ही सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में भी चौतरफा बिकवाली हावी है। दिन के आखिर में बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही 1 फीसदी के करीब गिरावट के साथ बंद हुए।

Share Market Today : आज भारतीय शेयर बाजार में ग्लोबल मार्केट्स की तर्ज पर बिकवाली हावी रही। बेंचमार्क Nifty Sensex के साथ ही ब्रॉड मार्केट से लेकर सेक्टोरल मार्केट के ज्यादातर इंडेक्स और स्टॉक्स गिरावट में बंद हुए हैं। खासतौर पर मेटल, ऑटो, आईटी और ऑयल एंड गैस जैसे मेजर इंडेक्सों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, इस बीच फार्मा, हेल्थकेयर और मीडिया शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है।

Market Crash शेयर बाजार में बड़ी गिरावट

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट

निफ्टी सेंसेक्स का क्या हाल?

दिनभर बाजार में बिकवाली हावी रही। हालांकि, दोपहर में एक बार सेंसेक्स निफ्टी में रिकवरी के संकेत दिखे, लेकिन फिर बिकवाली हावी हो गई, जिसके चलते दिन के आखिर में NIFTY 1.04% की गिरावट के साथ 243.70 अंक फिसलकर 23,123.00 अंक पर बंद हुआ। वहीं, Sensex 0.97% की गिरावट के साथ 719.08 अंंक लुढ़कर 73,524.26 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले कारोबार की शुरुआत में ही सोमवार सुबह कारोबार में सेंसेक्स 900 अंकों से ज्यादा टूटकर 73,318.94 अंक तक लुढ़क गया। वहीं, इस दौरान निफ्टी करीब 300 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 23,070.15 के स्तर तक लुढ़क गया। हालांकि, तुरंत ही हल्की रिकवरी देखने को मिली, जिसके चलते सेंसेक्स 73,662.40 और निफ्टी 23,185.20अंक तक रिकवर हुआ है।

End of Feed