5 दिन में 50% 1 महीने में 90%, आज भी खुलते ही लगा अपर सर्किट, फिर क्यों डरे निवेशक?

शेयर बाजार में कुछ स्टॉक्स निवेशकों को चौंका देता है। पिछले 1 महीने जहां पूरा बाजार और बड़े-बड़े दिग्गज धूल चाटते दिख रहे हैं। वहीं, इस स्टॉक ने पिछले 1 महीने में 90% से ज्यादा का ताबाड़तोड़ रिटर्न दिया है। लेकिन, इस चौंकाने वाली कहानी का पूरा सच क्या है?

Daily Upper Circuit Stocks: इसे शेयर कहने से बेहतर रॉकेट कहना ठीक रहेगा, क्योंकि यह गजब की रफ्तार से उड़ता ही जा रहा है। पिछले पांच दिन में इस शेयर ने 50% से ज्यादा का धांसू रिटर्न दिया है। जबकि, इसकी ग्रोथ स्टोरी पर पीछे नजर डालें, तो पिछले 1 महीने में यह 90% से ज्यादा का धांसू रिटर्न दे चुका है। वहीं, लॉन्ग टर्म में देखा जाए, तो पिछले 5 साल में यह स्टॉक 440 % का मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका है। लेकिन, आज इसने 5% के अपर सर्किट के बाद ऐसी गुलाटी मारी है कि कई निवेशकों को दिन में तारे दिखने लगे हैं। क्योंकि, अपर सर्किट में कारोबार बंद होने के बाद अचानक स्टॉक लोअर सर्किट में बंद हो गया।

DCM Finacial

शेयर ने दिखाई हैरान करने वाली चाल

क्या रिटेलर्स के लिए ट्रैप थी ग्रोथ?

बड़ा सवाल यह है कि क्या वाकई कंपनी कुछ ऐसा कर रही है, जिससे यह स्टॉक इतनी तेजी से भाग रहा है, या ये रिटेल ट्रेडर्स के लिए एक ट्रैप है। क्योंकि, एक ही दिन में इसमें कारोबार की शुरुआत में अपर सर्किट लगा और फिर लोअर सर्किट में पहुंचकर कारोबार बंद हो गया। जाहिर है पिछले पांच दिन और 1 महीने के ललचाने वाले रिटर्न देखकर बहुत से ट्रेडर्स ने आज भी अपर सर्किट देखकर इसमें निवेश किया होगा, लेकिन अब उनका पैसा इसमें फंस गया है।

End of Feed