100 रुपये से कम वाला शेयर, 12 लाख वॉरंट्स के कन्वर्जन से उछले, 5 साल में 3532% का रिटर्न

Stock Below Rs 100: मुफिन ग्रीन फाइनेंस के शेयर 4 जून को 12 लाख वॉरंट्स के कन्वर्जन की खबर के बाद हल्की बढ़त के साथ ₹77 पर ट्रेड करते दिखे। कंपनी ने ₹41.25 की दर से वॉरंट्स को इक्विटी में बदलकर ₹4.95 करोड़ जुटाए, जिससे इसकी चुकता पूंजी ₹16.46 करोड़ हो गई। EV फाइनेंसिंग पर फोकस रखने वाली इस NBFC ने 5 साल में 3532% और 3 साल में 488% रिटर्न दिया है। 2023 में कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट और बोनस भी दिया था।

Stock Below Rs 100: EV फाइनेंसिंग से जुड़ी NBFC कंपनी मुफिन ग्रीन फाइनेंस के शेयर बुधवार (4 जून) को वॉरंट कन्वर्जन की खबर के बाद हरे निशान में खुले। NSE पर शेयर की ओपनिंग ₹77.05 पर हुई, जो पिछले बंद भाव ₹76.90 से ऊपर थी। दिन में यह शेयर ₹78.65 के हाई तक गया और दोपहर 2:30 बजे के करीब ₹77 के स्तर पर सपाट लेकिन सकारात्मक रुझान के साथ ट्रेड कर रहा था।

Muffin Share Price, Trident Agro Investment

मुफिन ग्रीन फाइनेंस के शेयर में हल्की तेजी।

12 लाख वॉरंट्स का कन्वर्जन, पूंजी में इजाफा

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि बोर्ड ने 12,00,000 कन्वर्टिबल वॉरंट्स को ₹41.25 की कीमत पर कन्वर्ट कर इक्विटी शेयरों में तब्दील कर दिया है। इस प्रक्रिया में कुल ₹4.95 करोड़ प्राप्त हुए, जो कि प्रति वॉरंट के इश्यू प्राइस का 75% हिस्सा है। इसके बाद कंपनी की जारी और चुकता पूंजी ₹16,46,90,172 हो गई, जो कि ₹1 फेस वैल्यू वाले इतने ही शेयरों में विभाजित है।

End of Feed