DA Hike News: दिवाली से पहले इन 2 राज्यों के कर्मचारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता, जानिए कब से होगा लागू, कितनी बढ़ेगी सैलरी

DA Hike News: गुजरात और पंजाब सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ाया। इस बढ़ोतरी से दोनों राज्यों के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के वेतन और पेंशन में सीधी बढ़ोतरी होगी।

DA Hike News : गुजरात और पंजाब की सरकारों ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली से ठीक पहले एक बड़ा तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। 4 नवंबर 2026 को की गई इस घोषणा से दोनों राज्यों के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के वेतन और पेंशन में सीधी बढ़ोतरी होगी। हालांकि दोनों राज्यों में बढ़ोतरी की दर 3% ही रखी गई है, लेकिन इसे लागू करने की तारीख और बकाया (एरियर) के भुगतान का शेड्यूल अलग-अलग है। पंजाब में जहां DA की नई दरें 1 नवंबर 2026 से लागू होंगी, वहीं गुजरात सरकार ने इसे 1 जुलाई 2026 से लागू करने का निर्णय लिया है। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए हाल ही में बढ़ाए गए DA के बाद राज्य सरकारों के इस कदम से कर्मचारियों में भारी उत्साह है।

Dearness Allowance, DA hike, Gujarat government, Punjab government, State government employees, Pensioners, Bhagwant Mann, Bhupendra Patel

दिवाली से पहले गुजरात और पंजाब के कर्मचारियों को डीए का तोहफा

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 8 लाख कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की। इस फैसले से राज्य के करीब 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को सीधे तौर पर आर्थिक लाभ पहुंचेगा। सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) कर्मचारियों के दिसंबर महीने के वेतन और पेंशन में जुड़कर मिलेगा।

End of Feed