नवंबर में शुरू करें ये 7 छोटे बिजनेस, Wedding और Festive Season में बढ़ेगी कमाई

नवंबर का महीना आपके लिए अपना खुद का काम शुरू करने का सही समय हो सकता है। फेस्टिव और वेडिंग सीजन में कई सर्विस और प्रोडक्ट की मांग बढ़ जाती है, जिन्हें आप अपना बिजनेस बना सकते हैं।

नवंबर का महीना त्योहारों और शादियों के लिहाज से काफी खास होता है। इस दौरान बाजार में खरीदारी बढ़ने के साथ कई तरह की सर्विस और प्रोडक्ट्स की मांग भी बढ़ जाती है। खासकर शादी समारोह, पार्टी, गिफ्टिंग और सजावट से जुड़े कारोबार में कमाई के अच्छे मौके बनते हैं। अगर आप भी कम निवेश में अपना छोटा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं ऐसे 7 बिजनेस के बारे में, जिन्हें कम पूंजी के साथ शुरू किया जा सकता है।

businesses Idea

नवंबर में शुरू करें ये 7 छोटे बिजनेस (AI Generated Image)

गिफ्ट पैकिंग का बिजनेस

शादी और त्योहारों में गिफ्ट देने का चलन काफी बढ़ जाता है। ऐसे में आकर्षक गिफ्ट पैकिंग की मांग रहती है। आप रिबन, डिजाइनर पेपर, बॉक्स और सजावटी सामान खरीदकर यह काम शुरू कर सकते हैं। इसे घर से भी चलाया जा सकता है। शुरुआत में करीब 5,000 से 10,000 रुपये का निवेश काफी हो सकता है।

End of Feed