अगर आप भी बिजनेस करने की सोच रहे हैं लेकिन आपके पास बिजनेस शुरू करने के लिए लाखों रुपए नहीं हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है. दरअसल, आज हम जिस बिजनेस के बारे में आपको बताने जा रहे हैं उसको शुरू करने के लिए आपको मोटी रकम नहीं चाहिए होगी आप कम पैसों में भी बिजनेस शुरू कर सकते हैं और हर महीने मोटी कमाई भी कर सकते हैं. अमूल के प्रोडक्ट्स देशभर में बिकते हैं और उनकी डिमांड भी रहती है अगर आप अमूल के साथ मिलकर बिजनेस करेंगे तो आपको अच्छा फायदा हो सकता है आइए, आपको डिटेल में बताते हैं कि इसके लिए आपको कितने रुपए खर्च करने होंगे?
अमूल फ्रेंचाइजी लेकर हर महीने लाखों रुपए तक की आप कमाई कर सकते हैं और इसमें अच्छी बात ये है कि इसमें न कोई रॉयल्टी देनी होगी और न ही प्रॉफिट शेयरिंग.
कैसे शुरू करें बिजनेस
जो लोग Amul के साथ बिजनेस करना चाहते हैं उनके लिए अमूल आउटलेट, कियोस्क और आइसक्रीम पार्लर की फ्रेंचाइजी ऑफर कर रहा है. खास बात ये है कि Amul फ्रेंचाइजी लेने पर आपसे कोई Royalty या Profit Sharing नहीं लेती है. यानी आप जितना भी मुनाफा कमाएंगे, वह पूरी तरह आपका होगा.
Amul दो तरह की फ्रेंचाइजी ऑफर करता है, Amul Outlet/Kiosk/Railway Parlour Franchise. इसमें आपको 2 लाख का निवेश करना होगा। इसमें 25,000 नॉन-रिफंडेबल सिक्योरिटी, ₹1 लाख रिनोवेशन, ₹75,000 इक्विपमेंट के लिए।
दूसरा Amul Ice Cream Scooping Parlour Franchise इसके लिए आपको 5-6 लाख रुपए निवेश करने होंगे।₹50,000 सिक्योरिटी, ₹4 लाख रिनोवेशन, ₹1.5 लाख इक्विपमेंट शामिल है।
इतनी होगी कमाई
Amul के मुताबिक फ्रेंचाइजी से आप हर महीने ₹5 लाख से ₹10 लाख तक की इनकम कर सकते हैं. कमीशन स्ट्रक्चर इस तरह है Milk Pouch पर 2.5%,
Milk Products पर 10%, Ice Cream (Pre-packed) पर 20%, Recipe-based Products (Shake, Sandwich, Pizza, Hot Chocolate, etc.) पर 50% तक कमीशन मिलता है।
कितनी चाहिए होगी जगह?
Outlet/Kiosk Franchise के लिए आपको कम से कम 150 वर्ग फुट जगह चाहिए। Scooping Parlour Franchise के लिए: कम से कम 300 वर्ग फुट जगह। अमूल अपने फ्रेंचाइजी पार्टनर्स को शुरुआत से लेकर कारोबार चलाने तक हर कदम पर सहयोग देता है। कंपनी फ्रेंचाइजी को LED साइनज और ब्रांडिंग की सुविधा उपलब्ध कराती है, ताकि स्टोर को एक आकर्षक पहचान मिल सके। इसके अलावा आवश्यक उपकरणों पर सब्सिडी भी दी जाती है। स्टोर के उद्घाटन से लेकर प्रशिक्षण तक का पूरा सहयोग अमूल की ओर से दिया जाता है।
कंपनी बल्क परचेज करने वालों को डिस्काउंट का लाभ देती है और होलसेल डीलर्स के जरिए उत्पादों की नियमित सप्लाई और होम डिलीवरी भी सुनिश्चित करती है। यानी अमूल फ्रेंचाइजी लेने पर बिजनेस को सुचारू रूप से चलाने के लिए पूरी बैकएंड सपोर्ट मिलता है।
अमूल के नाम न हो जाए फ्रॉड
Amul ने स्पष्ट किया है कि फ्रेंचाइजी और डिस्ट्रीब्यूटरशिप से जुड़ी सभी आधिकारिक जानकारी केवल उनकी ऑफिशियल वेबसाइट www.amul.comऔर अधिकृत हेल्पलाइन नंबर (022) 68526666 पर ही उपलब्ध है। कंपनी या उसकी पेरेंट ऑर्गेनाइजेशन GCMMF Ltd. कभी भी RTGS, NEFT या किसी अन्य ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए एडवांस पेमेंट की मांग नहीं करती। Amul ने लोगों को चेतावनी दी है कि वे किसी भी फर्जी वेबसाइट या एजेंट के झांसे में न आएं और केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें।
