Stanley Lifestyles IPO Listing: स्टेनली लाइफस्टाइल के शेयर 35 फीसदी से ज्यादा बढ़त के साथ लिस्ट, निवेशकों की अच्छी कमाई

Stanley Lifestyles IPO Listing: कंपनी का शेयर बीएसई पर आईपीओ प्राइस बैंड के मुकाबले 35.23 फीसदी की उछाल के साथ 499 रुपये पर लिस्ट हुआ। एनएसई में यह 34.13 फीसदी की तेजी के साथ 494.95 रुपये पर लिस्ट हुआ।

Stanley Lifestyles IPO Listing:फर्नीचर ब्रांड स्टेनली लाइफस्टाइल लिमिटेड का शेयर शुक्रवार को 369 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 38 फीसदी से ज्यादा बढ़कर लिस्ट हुआ।कंपनी का शेयर बीएसई पर आईपीओ प्राइस बैंड के मुकाबले 35.23 फीसदी की उछाल के साथ 499 रुपये पर लिस्ट हुआ। बाद में शेयर 38.21 फीसदी बढ़कर 510 रुपये पर पहुंच गया।एनएसई में यह 34.13 फीसदी की तेजी के साथ 494.95 रुपये पर लिस्ट हुआ।स्टेनली लाइफस्टाइल के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को 96.98 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।

stanley ipo listing

स्टेनली आईपीओ लिस्टिंग

537 करोड़ का आईपीओ

आईपीओ का आकार 537 करोड़ रुपये है और इसमें 200 करोड़ रुपये का ताजा निर्गम और 91,33,454 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।कंपनी आईपीओ से मिली राशि का इस्तेमाल नए स्टोर खोलने और मौजूदा स्टोर के नवीनीकरण के लिए करेगी। सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के साथ-साथ फर्म और इसकी सहायक कंपनी, स्टेनली ओईएम सोफा लिमिटेड द्वारा नई मशीनें और उपकरण खरीदने के लिए आवश्यक पूंजीगत व्यय के लिए किया जाएगा। इस इश्यू के प्रमुख बुक रनर एक्सिस कैपिटल, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, जेएम फाइनेंशियल और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड थे।

End of Feed