स्टैंडर्ड कैपिटल के शेयरों में 5% का लगा अपर सर्किट, कंपनी ने ₹209 करोड़ का किया अतिरिक्त निवेश

Standard Capital Markets:NBFC कंपनी Standard Capital Markets ने अपनी संचालन क्षमता बढ़ाने के लिए ₹209 करोड़ का अतिरिक्त निवेश किया, जिससे इसके शेयर 5% अपर सर्किट पर पहुंच गए। हालांकि, पिछले एक साल में स्टॉक में 74% की गिरावट आई है, लेकिन 5 साल में 1260% मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

Standard Capital Markets: NBFC कंपनी Standard Capital Markets ने अपने संचालन को और मजबूत करने के लिए ₹209 करोड़ के अतिरिक्त निवेश की घोषणा की है। यह निवेश पहले किए गए ₹201 करोड़ के पूंजी निवेश का पूरक है। कंपनी ने कहा कि यह निवेश ₹5 बिलियन (₹500 करोड़) के नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) जारी करने के बाद की गई रणनीतिक पहल का हिस्सा है। इस पूंजी का उपयोग कंपनी के ऑपरेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और भविष्य में लाभप्रदता बढ़ाने के लिए किया जाएगा।

Penny Stock, NBFC NCDs, Standard Capital Markets

209 करोड़ रु का अतिरिक्त निवेश – ऑपरेशनल क्षमता और विस्तार के लिए।

निवेश का मुख्य उद्देश्य

Standard Capital Markets के अनुसार, यह निवेश तीन प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित रहेगा, जिसमें ऑपरेशनल क्षमता में सुधार, विस्तार और विकास, और लाभप्रदता बढ़ाने के प्रयास शामिल हैं। कंपनी मौजूदा प्रक्रियाओं को अपग्रेड कर दक्षता बढ़ाने, बाजार में अपनी पहुंच और सेवाओं का विस्तार करने, और रणनीतिक निवेशों के माध्यम से अधिकतम लाभ अर्जित करने पर ध्यान दे रही है। कंपनी का मानना है कि यह नया निवेश भविष्य के विकास को गति देगा और शेयरधारकों के लिए अधिक रिटर्न सुनिश्चित करेगा।

End of Feed