पश्चिम एशिया का संकट और स्टील की तपिश: ऊर्जा की बढ़ती कीमतों ने बढ़ाई उद्योग की टेंशन

Stainless Steel Industry: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव ने भारतीय स्टेनलेस स्टील उद्योग की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उद्योग जगत का मानना है कि इस संकट की वजह से वैश्विक स्तर पर ऊर्जा की कीमतें (Energy Costs) तेजी से ऊपर जा रही हैं, जिसका सीधा असर स्टील के उत्पादन और परिचालन लागत पर पड़ रहा है।

Stainless Steel Industry: देश के स्टेनलेस स्टील उद्योग ने पश्चिम एशिया संकट के बीच बढ़ती वैश्विक ऊर्जा लागत को लेकर चिंता जताते हुए कहा है कि इससे उनके उत्पादन और परिचालन लागत पर असर पड़ रहा है।

Stainless Steel Industry

भारतीय स्टेनलेस स्टील उद्योग की बढ़ी मुश्किलें (Photo: iStock)

महत्वपूर्ण औद्योगिक गैसों की आपूर्ति प्रभावित

भाषा (पीटीआई) की एक रिपोर्ट के अनुसार, इंडियन स्टेनलेस स्टील डेवलपमेंट एसोसिएशन (आईएसएसडीए) के अध्यक्ष राजामणि कृष्णमूर्ति ने कहा कि फारस की खाड़ी में अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी सैन्य तनाव के कारण प्रोपेन/एलपीजी और एलएनजी जैसी महत्वपूर्ण औद्योगिक गैसों की आपूर्ति प्रभावित हुई है।

End of Feed