Spirit Airlines ने 34 वर्षों के बाद कारोबार बंद करने का किया ऐलान, तत्काल प्रभाव से संचालन रुका

इस एयरलाइन में लगभग 17,000 कर्मचारी काम करते थे। एयरलाइन ने अपनी वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा कि उसकी सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं और ग्राहक सेवा भी अब उपलब्ध नहीं है।

अमेरिका की प्रमुख किफायती विमानन सेवा प्रदाता ’स्पिरिट एयरलाइंस’ ने शनिवार को अपना कारोबार पूरी तरह बंद करने की घोषणा की। अपने अनूठे विज्ञापनों और बेहद सस्ती हवाई दरों के लिए चर्चित इस कंपनी का सफर 34 साल बाद समाप्त हो गया है। चमकीले पीले रंग के विमानों का संचालन करने वाली इस कंपनी ने बताया कि उसने तत्काल प्रभाव से अपने परिचालन को व्यवस्थित रूप से बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Spprit Airlines

कंपनी के इस फैसले से हजारों लोगों की नौकरी पर सीधा असर पड़ा है।(फोटो क्रेडिट-iStock)

इस एयरलाइन में लगभग 17,000 कर्मचारी काम करते थे। एयरलाइन ने अपनी वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा कि उसकी सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं और ग्राहक सेवा भी अब उपलब्ध नहीं है।

End of Feed