SpiceJet fraud: स्पाइसजेट ने इंटरनल ऑडिट के बाद 3 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। जिसमें पाया गया कि कुछ सीनियर अधिकारियों ने चार्टर विमान संचालित करने के लिए शेड्यूल्ड फ्लाइट्स रद्द कर दी थीं, जिससे कम लागत वाले कैरियर को वित्तीय नुकसान हुआ। इकोनॉमिक्स टाइम्स के मुताबिक यह जानकारी सामने आई है। जिसे इस मामले में सीधे तौर पर शामिल लोगों ने बताया। हालांकि एयरलाइन धोखाधड़ी की किसी भी घटना से इनकार किया। यहां तक कि यह भी कहा कि कुछ कॉमर्शियल टीम के सदस्यों ने तत्काल प्रभाव से कंपनी छोड़ दी। उन्होंने कहा कि ऑडिट में पाया गया कि अधिकारी चार्टर को बाजार रेट से कम कीमत पर देने के लिए एजेंटों से कमीशन ले रहे थे।
स्पाइसजेट में फ्रॉड की बात आई सामने
स्पाइसजेट का किसी घोटाले से इनकार
उन्होंने कहा कि एयरलाइन अब सेल्स और रेवेन्यु मैनेजमेंट जैसे अपने कॉमर्शियल डिपार्टमेंट पर नियंत्रण कड़ा कर रही है। हालांकि स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने एयरलाइन में किसी घोटाले के पता लगने से इनकार किया है। ईटी के सवालों के जवाब में व्यक्ति ने कहा कि क्वेरी में शयेर की गई जानकारी गलत और भ्रामक है। हालांकि मंगलवार को एक बयान में एयरलाइन ने कहा कि स्ट्रेटेजिक रिस्ट्रक्चरिंग के हिस्से के तौर पर कॉमर्शियल टीम के कई सदस्यों ने तत्काल प्रभाव से कंपनी छोड़ दी।
खास डिमांड पर चलाई जाती हैं चार्टर अनशेड्यू्ल्ड फ्लाइट्स
चार्टर अनशेड्यू्ल्ड फ्लाइट्स हैं जो ग्राहकों के किसी ग्रुप की खास डिमांड पर चलाई जाती हैं। जबकि एयरलाइंस ने हमेशा चार्टर उड़ानें संचालित की हैं, यह कोविड-19 महामारी के दौरान रेवेन्यु का एक प्रमुख स्रोत बन गया क्योंकि लोगों ने भीड़-भाड़ से दूर रहना पसंद किया। वित्त वर्ष 2023 में स्पाइसजेट ने 1568 चार्टर उड़ानें चलाईं, जिसमें 2,48,568 से अधिक यात्रियों को यात्रा कराई गई। एयरलाइंस अपनी आगे की बुकिंग का विश्लेषण करती हैं और अगर उन्हें पता चलता है कि किसी निश्चित उड़ान संचालन की निर्धारित लागत को कवर करने के लिए पर्याप्त नहीं है तो उन उड़ानों को पर्याप्त समय और ग्राहकों को मुआवजे के साथ रद्द कर दिया जाता है।
बाजार रेट से आधे पर सेल की गईं चार्टर उड़ानें
स्पाइसजेट के एक अधिकारी ने ईटी को बताया कि ऑडिट के बाद एयरलाइन ने पाया कि चार्टर उड़ानें बाजार रेट से आधे पर सेल की गईं। अगर निर्धारित उड़ानें संचालित की जातीं तो कंपनी अधिक कमाई करती। अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर यह बात बताई। अधिकारी ने कहा कि एयरलाइन ने यह भी पाया कि कुछ अधिकारी कम कीमत पर बेचने के लिए एजेंटों से कमीशन ले रहे थे। कंपनी के एक दूसरे अधिकारी ने कहा कि शेड्यूल्ड उड़ानें और उसके बजाय ऑपरेटिंग चार्टर एक बहुत ही खराब प्रैक्टिस है।
यात्रियों को होता है नुकसान
अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि न केवल आप ग्राहक को असुविधा पहुंचा रहे हैं बल्कि आपको पैसे खोने का भी खतरा है क्योंकि यात्रा की तारीख के करीब ट्रैफिक बढ़ जाता है, जब टिकट अधिक कीमत पर बेचे जा सकते हैं। स्पाइसजेट ने हाल ही में करीब 1000 करोड़ रुपए जुटाए हैं और कैश संकट से निपटने के लिए बड़े रिस्ट्रक्चरिंग के दौर से गुजर रही है। इसने स्रोत पर कर कटौती (TDS), वस्तु एवं सेवा कर (GST), भविष्य निधि (PF) और विक्रेताओं को भुगतान जैसे वैधानिक भुगतान में चूक की है।
हटाए जाएंगे 15% कर्मचारी
एयरलाइन ने अपने फ्लीट में दो-तिहाई की कमी के बाद अपने करीब 15% कर्मचारियों को हटाने का भी फैसला किया है। उसे इन उपायों से प्रति वर्ष करीब 100 करोड़ रुपये बचाने की उम्मीद है। कंपनी के सूत्रों ने कहा कि निवेश की घोषणा के बाद प्रमोटर अजय सिंह कंपनी के साथ और अधिक जुड़ गए हैं और हर विभाग के प्रदर्शन की जांच कर रहे हैं। एयरलाइन के टॉप मैनेजमेट से जुड़े एक तीसरे व्यक्ति ने कहा कि जब कोई कंपनी कमजोर होती है तो कई अक्षमताएं दिखाई देने लगती हैं, जिसमें लोग अपने पद का फायदा उठाना भी शामिल है। चूंकि कैश की भारी कमी थी, इसलिए ऐसी चीजें रडार से नीचे चली गईं। अब जब कंपनी ने कुछ फंड जुटा लिया है, तो हम इन खामियों को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं।
