SpiceJet:स्पाइसजेट ने एक और विवाद सुलझाया, कंपनी का दावा 3 केस सुलझाकर बचाए 685 करोड़

SpiceJet:स्पाइसजेट ने कहा कि कि उसने विमान पट्टे पर देने वाली कंपनी एशलॉन आयरलैंड मैडिसन वन लिमिटेड के साथ 413 करोड़ रुपये का विवाद सुलझा लिया है।एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि एशलॉन के साथ कानूनी विवाद का निपटान होने से 4.8 करोड़ डॉलर (करीब 398 करोड़ रुपये) की बचत होगी।

SpiceJet:मुश्किलों से उबरने की कोशिश में लगी स्पाइसजेट ने एशलॉन आयरलैंड मैडिसन वन लिमिटेड के साथ 413 करोड़ रुपये का विवाद सुलझा लिया है। यह पिछले दो हफ्ते में इस तरह का तीसरा विवाद है जिसका स्पाइसजेट ने निपटारा किया है। इस विवाद निपटान के तहत स्पाइसजेट दो एयरफ्रेम का अधिग्रहण करेगी। आम तौर पर एयरफ्रेम बिना इंजन वाला विमान होता है। इसके पहले स्पाइसजेट ने पांच मार्च को लगभग 1.12 करोड़ डॉलर (93 करोड़ रुपये) के विवाद के संबंध में क्रॉस ओशन पार्टनर्स के साथ समझौता किया था।

spicejet airline

स्पाइसजेट का बड़ा ऐलान

कैसे सुलझा मामला

बृहस्पतिवार को स्पाइसजेट ने कहा कि कि उसने विमान पट्टे पर देने वाली कंपनी एशलॉन आयरलैंड मैडिसन वन लिमिटेड के साथ 413 करोड़ रुपये का विवाद सुलझा लिया है।एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि एशलॉन के साथ कानूनी विवाद का निपटान होने से 4.8 करोड़ डॉलर (करीब 398 करोड़ रुपये) की बचत होगी।इस विवाद निपटान के तहत स्पाइसजेट दो एयरफ्रेम का अधिग्रहण करेगी। आम तौर पर एयरफ्रेम बिना इंजन वाला विमान होता है।कई बाधाओं का सामना कर रही और धन जुटाने की प्रक्रिया में लगी एयरलाइन तीन विवादों का निपटान कर कुल तीन एयरफ्रेम हासिल कर रही है। ये एयरफ्रेम बोइंग 737 एनजी विमानों के हैं।स्पाइसजेट ने कहा कि इन सफल निपटानों से एयरलाइन को कुल 685 करोड़ रुपये की बचत हुई है।

End of Feed