Sovereign Gold Bond: सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) 2023-24 सीरीज-IV 12 फरवरी 2024 से सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध है और 16 फरवरी 2024 तक खुली रहेगी। SGB आमतौर पर सब्सक्रिप्शन समाप्त होने के 7 दिन बाद आवंटित किए जाते हैं। इसलिए किस्त जारी करने की तारीख 21 फरवरी, 2024 है। इसमें कोई भी व्यक्ति, एचयूएफ, ट्रस्ट, यूनिवर्सिटीज, चैरिटेबल संस्था निवेश के योग्य हैं। सब्सक्रिप्शन अवधि से पहले सप्ताह के अंतिम तीन कार्य दिवसों यानी 07 फरवरी, 08 फरवरी और 09 फरवरी 2024 तक 999 शुद्धता वाले सोने की बंद कीमतों के साधारण औसत के आधार पर बॉन्ड का मूल्य 6263 रुपए प्रति ग्राम है। ऑनलाइन आवेदन करने वाले निवेशकों के लिए अंकित मूल्य से 50 रुपए प्रति ग्राम कम की छूट के बाद गोल्ड बॉन्ड का जारी करने का मूल्य 6213 रुपए प्रति ग्राम है। यहां जानिए SGB में कितने तरीके से निवेश कर सकते हैं।
Sovereign Gold Bond में कैसे करें निवेश
Sovereign Gold Bond में बैंकों और डाकघरों के जरिये भी कर सकते हैं निवेश
कोई भी व्यक्ति बैंक शाखा या बड़े डाकघर में जाकर एसजीबी में निवेश कर सकता है। यूनिट और अन्य विवरण के साथ फॉर्म भरें और भुगतान करने के लिए चेक या डीडी के साथ जमा करें। पैन कार्ड और आधार कार्ड संलग्न करें।
डायरेक्ट वेबसाइट के जरिये Sovereign Gold Bond में कैसे करें निवेश
- स्टेप 1: https://rbiretaildirect.org.in ओपन करें और "ओपन RBI रिटेल डायरेक्ट अकाउंट" पर क्लिक करें।
- स्टेप 2: "यहां रजिस्ट्रेशन करें" पर क्लिक करें।
- स्टेप 3: अकाउंट टाइप चुनें और नाम, पैन और जन्म तिथि जैसे डिटेल दर्ज करें।
- स्टेप 4: भेजे गए ओटीपी के साथ ईमेल और मोबाइल को वेरिफाइ करें और लॉगिन नाम दर्ज करें।
- स्टेप 5: जब आप "प्रीव्यू और सबमिट करें" पर क्लिक करते हैं तो यह एक प्रीव्यू पेज खुलता है।
- स्टेप 6: केवाईसी प्रक्रिया शुरू करने के लिए "इनिसिएट केवाईसी" पर क्लिक करें। अगले पेज पर केवाईसी के लिए दो विकल्प मिलेंगे।
- स्टेप 7: पैन का उपयोग करके, आप जानकारी खोज सकते हैं। अगर ग्राहक का पैन CKYC डेटाबेस में उपलब्ध नहीं है तो ईरर मैसेज "फैल्ड टू सर्च CKYC नंबर प्लीज ट्राई अगेन" दिखेगा।
- स्टेप 8: ग्राहक स्क्रीन पर CKYC जानकारी की समीक्षा कर सकता है और फिर "सबमिट करें" पर क्लिक कर सकता है।
- स्टेप 9: ग्राहक निम्नलिखित पेज पर "एडिशनल पर्सनल डिटेल" भर सकते हैं और FATCA और PMLA के तहत एक घोषणा कर सकते हैं। आवेदन जमा करने के बाद निवेशक नियमों और शर्तों के साथ-साथ हस्ताक्षरकर्ता के नाम की समीक्षा कर सकता है। निवेशक को आधार-सक्षम ओटीपी का उपयोग करके नियमों और शर्तों पर डिजिटल रूप से हस्ताक्षर करने के निर्देश के साथ एक पत्र भेजा जाएगा। रजिस्ट्रेशन के बाद कोई भी व्यक्ति वेबसाइट के जरिए आसानी से एसजीबी में निवेश कर सकता है।
मोबाइल ऐप के जरिए Sovereign Gold Bond में कैसे करें निवेश
- स्टेप 1: आईसीआईसीआई बैंक मोबाइल बैंकिंग ऐप लॉग इन करें।
- स्टेप 2: 'निवेश और बीमा' विकल्प चुनें।
- स्टेप 3: सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का चयन करें।
- स्टेप 4: ग्राम चुनें और पेमेंट करें।
अपस्टॉक्स ऐप के जरिए Sovereign Gold Bond में कैसे करें निवेश
- स्टेप 1: अगर आप 'Upstox प्रो फॉर ट्रेडर्स' मोड पर हैं तो अकाउंड सेक्शन से 'निवेशकों के लिए Upstox' पर स्विच करें।
- स्टेप 2: होमपेज पर 'इंवेस्ट इन गोल्ड' पर क्लिक करें
- स्टेप 3: 'एक्सप्लोर'सेक्शन से एक खुली सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) सीरीज देखें जिसमें आप निवेश करना चाहते हैं।
- स्टेप 4: एसजीबी के डिटेल देखें और 'अप्लाई बटन' पर क्लिक करें।
- स्टेप 5: जितना सोना आप चाहते हैं उस पर क्लिक करें।
नेट बैंकिंग के जरिये Sovereign Gold Bond में कैसे करें निवेश
- स्टेप 1: अपने HDFC नेट बैंकिंग में लॉग इन करें।
- स्टेप 2: मेनू बार में 'ऑफर' टैब पर क्लिक करें।
- स्टेप 3: SGB बैनर पर 'Buy now' पर क्लिक करें। अगर कोई एक्टिव एसजीबी सबस्क्रिप्शन नहीं है तो आपको एसजीबी बैनर नहीं दिखाई देगा।
- स्टेप 4: पॉप अप संदेश पर 'ओके' पर क्लिक करें।
- स्टेप 5: 'अगर आप डीमैट में अपना एसजीबी प्राप्त करना चाहते हैं तो डीमैट खाता एक्टिव होना चाहिए' इसको एक और पॉपअप दिखाई देगा। इसके बाद 'ओके' पर क्लिक करें।
- स्टेप 6: आपका मूल डिटेल जैसे ग्राहक आईडी नाम, जन्मतिथि, पता और पैन नंबर अपने आप भरा जाएगा।
- स्टेप 7: जितना सोना खरीदना चाहते हैं, उतना दर्ज करें। नामांकित व्यक्ति का डिटेल दर्ज करें।
- स्टेप 9: 'मैंने नियम और शर्तें पढ़ और समझ ली हैं' बॉक्स पर टिक करें। 'जनरेट ओटीपी' बटन पर क्लिक करें।
- स्टेप 10: अपने मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी को सबमिट करें।
Sovereign Gold Bond की खास बातें
एसजीबी बॉन्ड की अवधि 8 वर्ष होती है। 5 साल के बाद निवेशक समय से पहले निकासी के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रति वित्तीय वर्ष (अप्रैल-मार्च) समय-समय पर सरकार द्वारा अधिसूचित व्यक्तियों के लिए सब्क्रिप्शन की अधिकतम सीमा 4 किलोग्राम, हिंदू अविभाजित परिवार (एचयूएफ) के लिए 4 किलोग्राम और ट्रस्टों और समान संस्थाओं के लिए 20 किलोग्राम है।
एसजीबी को अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (लघु वित्त बैंकों, भुगतान बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को छोड़कर), स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SHCIL), क्लियरिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (CCIL), अर्थात नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड बड़े डाकघरों और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों के जरिये से बेचा जाता है।
