Sony-Zee विलय डील पर लगी मुहर, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने दी सशर्त मंजूरी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 08:34 PM IST

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने मीडिया कंपनियों Sony और Zee के विलय को कुछ शर्तों के साथ मंजूरी दे दी।

नई दिल्ली : भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने मंगलवार को मीडिया कंपनियों सोनी (Sony) और जी (Zee) के विलय को कुछ शर्तों के साथ मंजूरी दे दी। सीसीआई ने ट्विटर पर लिखा है कि उसने कुछ सुधार के साथ सौदे को मंजूरी दी है। प्रस्तावित विलय की घोषणा पिछले साल सितंबर में की गयी थी।

Sony Zee merger deal

Sony-Zee विलय डील को CCI से मिली मंजूरी

आयोग ने कहा कि उसने जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लि. (जी) और बांग्ला एंटरटेनमेंट प्राइवेट लि. (बीईपीएल) के कल्वेर मैक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लि. (सीएमई) के साथ विलय को कुछ सुधार के साथ मंजूरी दी है। फिलहाल मंजूरी का पूरा ब्योरा नहीं मिला है।

End of Feed