कहां से खरीदें सोनिया गांधी की नई पुस्तक 'बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव’? इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 35% छूट पर उपलब्ध, कितनी है कीमत

Sonia Gandhi Memoir Book Price: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग' अब ब्लिंकइट पर 35% छूट के साथ उपलब्ध है, जिसकी डिलीवरी दिल्ली में मात्र 8 मिनट में हो रही है।

Sonia Gandhi Memoir Book Price: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा ’बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव’ (Belonging: A Journey of Love) अब क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकइट (Blinkit) पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गई है। किराना और रोजमर्रा के सामान की तेज डिलिवरी के लिए मशहूर ब्लिंकइट पर किताबों की उपलब्धता यह दर्शाती है कि कंपनी अब प्रकाशन और किताबों के क्षेत्र में भी अपना दायरा तेजी से बढ़ा रही है।

Sonia Gandhi, Sonia Gandhi Memoir Book Price, Belonging A Journey of Love, Blinkit, Quick Commerce, Book Launch

सोनिया गांधी की नई किताब पर बंपर छूट! ब्लिंकइट पर ऑर्डर करें और 8 मिनट में पाएं 35% का डिस्काउंट (तस्वीर-Congress Sandesh/X)

कीमत और छूट

ब्लिंकइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इस हार्डकवर पुस्तक की छपी हुई मूल कीमत 1,299 रुपये है। हालांकि, मंच पर यह ग्राहकों को करीब 35 प्रतिशत की छूट के साथ 849 रुपये में मिल रही है।

End of Feed