सोने का भाव आज का 6 अक्टूबर 2025: सातवें आसमान पर सोना-चांदी के रेट, जानें 24K, 22K, 18K, 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 6 October 2025: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिली रही है। नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। इनकी कीमतों पर देश ही नहीं, दुनिया की परिस्थितियों का भी असर पड़ता है। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट क्या हैं। साथ ही चांदी के रेट भी।

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 6 October 2025 : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है। रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बन रहे हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार सोमवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने की कीमत 2295 रुपये बढ़कर ₹1,19,249 प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमत 3223 रुपये बढ़कर ₹1,48,833 प्रति किलोग्राम हो गई। दूसरी ओर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक सोमवार को दिल्ली में सोने की कीमतें 2,700 रुपये की तेजी के साथ 1,23,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गईं। चांदी की कीमतों में भी जोरदार तेजी देखी गई। यह सफेद धातु 7,400 रुपये उछलकर 1,57,400 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) के नए शिखर पर पहुंच गई। शुक्रवार को यह 1,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना करीब 2 प्रतिशत बढ़कर 3,949.58 डॉलर प्रति औंस के ऑल टाइम स्तर पर पहुंच गया, जबकि चांदी 1 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 48.75 डॉलर प्रति औंस के उच्च स्तर पर पहुंच गई। उधर वायदा कारोबार में सोने और चांदी का भाव सोमवार को नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सोने का भाव 1447 रुपये या 1.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,19,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। उधर चांदी में भी तेजी देखी गई। चांदी की वायदा कीमत 1956 रुपये या 1.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,47,700 रुपये प्रति किलोग्राम के नए उच्च स्तर पर पहुंच गई। आगे IBJA के मुताबिक जानिए 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं।

Gold price today,Silver price today, Gold rate India, Silver rate India (1)

सोना-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट116954 रुपये प्रति 10 ग्राम119059 रुपये प्रति 10 ग्राम119249 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट116486 रुपये प्रति 10 ग्राम118582 रुपये प्रति 10 ग्राम118771 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट107130 रुपये प्रति 10 ग्राम109058 रुपये प्रति 10 ग्राम109232 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट87716 रुपये प्रति 10 ग्राम89294 रुपये प्रति 10 ग्राम89437 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट68418 रुपये प्रति 10 ग्राम69650 रुपये प्रति 10 ग्राम69761 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 145610 रुपये प्रति किलोग्राम148550 रुपये प्रति किलोग्राम148833 रुपये प्रति किलोग्राम

End of Feed