Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 3 April 2026 : मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को जौहरियों और खुदरा विक्रेताओं की ओर से मांग कम रहने सोने की कीमतें स्थिर रहीं। इसी तरह 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत भी 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) पर स्थिर बनी रही। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.02% गिरकर यानी 30 रुपये गिरावट के साथ 1,49,650 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले दिन 149680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना इस साल 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोना का भाव 1,49,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना गुरुवार को बाजार बंद होने तक घटकर 146608 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना टूटकर 4,591.52 डॉलर प्रति औंस रह गया। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।
सोना का ताजा भाव जानिए
IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)
- सोना 24 कैरेट 146608 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 23 कैरेट 146021 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 22 कैरेट 134293 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 18 कैरेट 109956 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 14 कैरेट 85766 रुपये प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)
| शहर | 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) | 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) | 18 कैरेट सोना (10 ग्राम) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹149120 | ₹136700 | ₹111880 |
| मुंबई | ₹148970 | ₹136550 | ₹111730 |
| कोलकाता | ₹148970 | ₹136550 | ₹111730 |
| चेन्नई | ₹150000 | ₹137500 | ₹114550 |
| पटना | ₹149020 | ₹136600 | ₹111780 |
| लखनऊ | ₹149120 | ₹136700 | ₹111880 |
| कानपुर | ₹149120 | ₹136700 | ₹111880 |
| मेरठ | ₹149120 | ₹136700 | ₹111880 |
| अयोध्या | ₹149120 | ₹136700 | ₹111880 |
| गुरुग्राम | ₹149120 | ₹136700 | ₹111880 |
| गाजियाबाद | ₹149120 | ₹136700 | ₹111880 |
| नोएडा | ₹149120 | ₹136700 | ₹111880 |
| जयपुर | ₹149120 | ₹136700 | ₹111880 |
| लुधियाना | ₹149120 | ₹136700 | ₹111880 |
| गुवाहाटी | ₹148970 | ₹136550 | ₹111730 |
| इंदौर | ₹149020 | ₹136600 | ₹111780 |
| अहमदाबाद | ₹149020 | ₹136600 | ₹111780 |
| वडोदरा | ₹149020 | ₹136600 | ₹111780 |
| सूरत | ₹149020 | ₹136600 | ₹111780 |
| पुणे | ₹148970 | ₹136550 | ₹111730 |
| नागपुर | ₹148970 | ₹136550 | ₹111730 |
| चंडीगढ़ | ₹149120 | ₹136700 | ₹111880 |
| नासिक | ₹149000 | ₹136580 | ₹111760 |
| बैंगलोर | ₹148970 | ₹136550 | ₹111730 |
| भुवनेश्वर | ₹148970 | ₹136550 | ₹111730 |
| कटक | ₹148970 | ₹136550 | ₹111730 |
| केरल | ₹148970 | ₹136550 | ₹111730 |
| रायपुर | ₹148970 | ₹136550 | ₹111730 |
| हैदराबाद | ₹148970 | ₹136550 | ₹111730 |
पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमतों में घरेलू बाजार में सुस्ती के माहौल के बीच सोना 3,500 रुपये टूटकर 1.51 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 3,500 रुपये या 2.26 प्रतिशत की गिरावट आई। यह 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना 166.79 डॉलर या 3.51 प्रतिशत टूटकर 4,591.52 डॉलर प्रति औंस रह गया।
पिछले दिन क्या था सोना का वायदा भाव
वायदा कारोबार में गुरुवार को सोने की कीमतें 6,004 रुपये टूटकर 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं। यह गिरावट पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण हुई, जिससे अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ और निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने में चार दिनों से जारी तेजी का रुख पलट गया। सोने के जून माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 6,004 रुपये यानी 3.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,47,704 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, जून अनुबंध वाले कॉमेक्स सोना वायदा में चार दिन की तेजी भी थम गई, यह 194.70 डॉलर या 4.05 प्रतिशत गिरकर 4,618.40 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा कि गुरुवार को कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट आई, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बहुप्रतीक्षित संबोधन से पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को सुलझाने के संबंध में बहुत कम स्पष्टता मिल पाई। ट्रंप ने कहा कि युद्ध के संबंध में अमेरिका के मुख्य रणनीतिक उद्देश्य पूरे होने के करीब हो सकते हैं, लेकिन उन्होंने ईरान को अगले 2-3 सप्ताह में संभावित सैन्य हमलों की चेतावनी भी दी। गांधी ने कहा कि इससे संघर्ष के और बढ़ने का डर बढ़ गया है, जिससे इसके जल्द समाधान की उम्मीदें धूमिल हो गई हैं और होर्मुज जलडमरूमध्य से ऊर्जा प्रवाह में होने वाली बाधाएं और लंबे समय तक जारी रहने की आशंका बढ़ गई है।
मिराए एसेट शेयरखान में जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि गुरुवार को हाजिर सोने में पिछले तीन सत्रों से जारी तेजी का सिलसिला थम गया, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की इस चेतावनी के बाद कि अगले दो-तीन हफ़्तों में ईरान पर जोरदार हमला किया जाएगा, कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर उछाल आ गया है। उन्होंने कहा कि इन टिप्पणियों के बाद, डॉलर 0.5 प्रतिशत मजबूत होकर 99-100 के स्तर पर बना रहा, जिससे विदेशी व्यापार में कीमती धातुओं की कीमतों पर दबाव बढ़ गया। सिंह ने कहा कि कारोबारियों का ध्यान शुक्रवार को जारी होने वाली अमेरिकी ’गैर-कृषि पेरोल रिपोर्ट’ पर रहेगा। अगर यह रोजगार रिपोर्ट मजबूत रही, तो सोमवार को सोने की कीमतों पर नीचे की ओर दबाव और बढ़ जाएगा, क्योंकि शुक्रवार को ’गुड फ्रइडे’ के कारण बाजार बंद रहेंगे।
