सोने का भाव आज का 1 मार्च 2026: क्या है ताजा रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 1 March 2026: सोने की कीमतों में लगातार उठापटक जारी है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने के गहने (Gold jewellery rates) खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 1 March 2026 : सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना का वायदा भाव थोड़ा गिरकर 1,61,971 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,62,104 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना थोड़ा घटकर 5,172.17 डॉलर प्रति औंस पर है। उधर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,64,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले कारोबारी दिन 1,62,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट का सोना बढ़कर 1,64,880 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार शाम को बाजार बंद होने तक बढ़कर 1,59,097 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहेगा, इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही नीचे देश के शहरों में चल रहे सोने के भावों पर जान सकते हैं। सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

Gold price today, gold rate today, Gold rate India, 24 carat gold price (7)

सोने का ताजा भाव जानिए

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

  • सोना 24 कैरेट: 159097 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट: 158460 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट: 145733 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट: 119323 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट: 93072 रुपये प्रति 10 ग्राम

End of Feed