Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 25 July 2026 : सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार उठापटक हो रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव आज सुबह तक 0.17% बढ़कर यानी 245 रुपये तेजी के साथ 1,43,066 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,42,821 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमत 4,055.70 डॉलर प्रति औंस हो गई। वहीं, बुलियन्स अनुसार सोना 143,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 1,42,757 रुपये प्रति 10 ग्राम था। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद है, इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,47,420 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत घटकर 1,47,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) हो गया। आगे आप 24, 23, 22, 20, 18, 16, 14, 12 और 10 कैरेट सोने के ताजा रेट देख सकते हैं। साथ ही शहरों में ताजा रेट क्या है वो भी जानिए। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का आज का ताजा भाव, 25 जुलाई 2026
सोने का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-AI)
बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)
| सोने की शुद्धता | 10 ग्राम | 1 औंस | 1 तोला |
|---|---|---|---|
| 24 कैरेट सोना | ₹1,43,750 | ₹4,07,524 | ₹1,67,667 |
| 22 कैरेट सोना | ₹1,31,771 | ₹3,73,564 | ₹1,53,695 |
| 20 कैरेट सोना | ₹1,19,792 | ₹3,39,604 | ₹1,39,723 |
| 18 कैरेट सोना | ₹1,07,813 | ₹3,05,643 | ₹1,25,750 |
| 16 कैरेट सोना | ₹95,833 | ₹2,71,683 | ₹1,11,778 |
| 14 कैरेट सोना | ₹83,854 | ₹2,37,723 | ₹97,806 |
| 12 कैरेट सोना | ₹71,875 | ₹2,03,762 | ₹83,834 |
| 10 कैरेट सोना | ₹59,896 | ₹1,69,802 | ₹69,861 |
IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)
- सोना 24 कैरेट (999): 142757 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 23 कैरेट (995): 142185 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 22 कैरेट (916): 130765 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 18 कैरेट (750): 107068 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 14 कैरेट (585): 83513 रुपये प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)
| शहर | 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) | 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) | 18 कैरेट सोना (10 ग्राम) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹147420 | ₹135150 | ₹110610 |
| मुंबई | ₹147280 | ₹135000 | ₹110460 |
| कोलकाता | ₹147280 | ₹135000 | ₹110460 |
| चेन्नई | ₹147280 | ₹135000 | ₹113150 |
| पटना | ₹147320 | ₹135050 | ₹110510 |
| लखनऊ | ₹147420 | ₹135150 | ₹110610 |
| मेरठ | ₹147420 | ₹135150 | ₹110610 |
| अयोध्या | ₹147420 | ₹135150 | ₹110610 |
| कानपुर | ₹147420 | ₹135150 | ₹110610 |
| गाजियाबाद | ₹147420 | ₹135150 | ₹110610 |
| नोएडा | ₹147420 | ₹135150 | ₹110610 |
| गुरुग्राम | ₹147420 | ₹135150 | ₹110610 |
| चंडीगढ़ | ₹147420 | ₹135150 | ₹110610 |
| जयपुर | ₹147420 | ₹135150 | ₹110610 |
| लुधियाना | ₹147420 | ₹135150 | ₹110610 |
| गुवाहाटी | ₹147280 | ₹135000 | ₹110460 |
| जलगांव | ₹147280 | ₹135000 | ₹110460 |
| इंदौर | ₹147320 | ₹135050 | ₹110510 |
| अहमदाबाद | ₹147320 | ₹135050 | ₹110510 |
| वडोदरा | ₹147320 | ₹135050 | ₹110510 |
| सूरत | ₹147320 | ₹135050 | ₹110510 |
| पुणे | ₹147280 | ₹135000 | ₹110460 |
| नागपुर | ₹147280 | ₹135000 | ₹110460 |
| नासिक | ₹147310 | ₹135030 | ₹110490 |
| बैंगलोर | ₹147280 | ₹135000 | ₹110460 |
| भुवनेश्वर | ₹147280 | ₹135000 | ₹110460 |
| रायपुर | ₹147280 | ₹135000 | ₹110460 |
| हैदराबाद | ₹147280 | ₹135000 | ₹110460 |
पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव
कारोबारियों की मुनाफावसूली के कारण सोने की कीमत में गिरावटआई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 2,000 रुपये टूटकर 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रही। कारोबारियों के अनुसार 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 2,000 रुपये घटकर 1,47,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रही। यह लगातार दूसरे दिन की गिरावट है। बीते दिन सोना 1,49,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना में मामूली बढ़त हुई और यह 4,063.70 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव
कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 849 रुपये की गिरावट के साथ 1,41,972 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 849 रुपये यानी 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,41,972 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,030.29 डॉलर प्रति औंस रह गया।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
मिराए एसेट शेयरखान में जिंस मामलों के प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि विदेशी बाजारों में हाजिर सोना मामूली बढ़त के साथ लगभग 4,060 डॉलर प्रति औंस पर रहा। पांच दिनों में 12 प्रतिशत की तेजी के बाद ब्रेंट तेल की कीमतों में करीब 4 प्रतिशत की गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने लगातार 14वें दिन ईरान पर हमले जारी रखा। ट्रंप प्रशासन ने भारत सहित 60 देशों पर शुल्क (टैरिफ) भी लगाया है। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।
