Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 19 January 2026 : आज फिर सोने ने रिकॉर्ड बना दिया। MCX पर सोने का फरवरी वायदा भाव करीब 3,000 रुपये यानी 2% से अधिक बढ़कर 1,45,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। गुडरिटर्न्स के मुताबिक आज सोना 1,46,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया, जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार को बाजार बंद होने तक सोना का भाव 1,43,946 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अब IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के नए दामों के साथ-साथ देश के विभिन्न शहरों में चल रही सोने की कीमतों पर नजर डालते हैं।
सोना का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)
IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)
| सोने की शुद्धता | सुबह के रेट | दोपहर के रेट | शाम के रेट |
| सोना 24 कैरेट | 141593 रुपये प्रति 10 ग्राम | 143978 रुपये प्रति 10 ग्राम | 143946 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 23 कैरेट | 141026 रुपये प्रति 10 ग्राम | 143401 रुपये प्रति 10 ग्राम | 143370 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 22 कैरेट | 129699 रुपये प्रति 10 ग्राम | 131884 रुपये प्रति 10 ग्राम | 131855 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 18 कैरेट | 106195 रुपये प्रति 10 ग्राम | 107984 रुपये प्रति 10 ग्राम | 107960 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 14 कैरेट | 82832 रुपये प्रति 10 ग्राम | 84227 रुपये प्रति 10 ग्राम | 84208 रुपये प्रति 10 ग्राम |
24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)
| शहर | 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) | 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) | 18 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹146390 | ₹134200 | ₹109830 |
| मुंबई | ₹146240 | ₹134050 | ₹109680 |
| कोलकाता | ₹146240 | ₹134050 | ₹109680 |
| चेन्नई | ₹146730 | ₹134500 | ₹112300 |
| पटना | ₹146290 | ₹134100 | ₹109730 |
| लखनऊ | ₹146390 | ₹134200 | ₹109830 |
| मेरठ | ₹146390 | ₹134200 | ₹109830 |
| कानपुर | ₹146390 | ₹134200 | ₹109830 |
| अयोध्या | ₹146390 | ₹134200 | ₹109830 |
| गाजियाबाद | ₹146390 | ₹134200 | ₹109830 |
| नोएडा | ₹146390 | ₹134200 | ₹109830 |
| चंडीगढ़ | ₹146390 | ₹134200 | ₹109830 |
| गुरुग्राम | ₹146390 | ₹134200 | ₹109830 |
| जयपुर | ₹146390 | ₹134200 | ₹109830 |
| अहमदाबाद | ₹146290 | ₹134100 | ₹109730 |
| पुणे | ₹146240 | ₹134050 | ₹109680 |
| लुधियाना | ₹146390 | ₹134200 | ₹109830 |
| गुवाहाटी | ₹146240 | ₹134050 | ₹109680 |
| इंदौर | ₹146290 | ₹134100 | ₹109730 |
| बैंगलोर | ₹146240 | ₹134050 | ₹109680 |
| भुवनेश्वर | ₹146240 | ₹134050 | ₹109680 |
| केरल | ₹146240 | ₹134050 | ₹109680 |
| रायपुर | ₹146240 | ₹134050 | ₹109680 |
| हैदराबाद | ₹146240 | ₹134050 | ₹109680 |
पिछले कारोबारी दिन सोने की कीमत
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमत अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से नीचे आ गई। सोना 1,100 रुपये की गिरावट के साथ 1,46,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर बंद हुआ। इससे पहले के कारोबारी सत्र में इसकी कीमत 1,47,300 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। हाजिर सोना 12.46 डॉलर या 0.27 प्रतिशत टूटकर 4,603.51 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। फरवरी डिलीवरी वाले सोने के भाव में भी 15.26 डॉलर या 0.33 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 4,599.44 डॉलर प्रति औंस रहा। वहीं, मार्च डिलीवरी वाले चांदी के अनुबंधों में हल्की तेजी देखने को मिली और इसकी कीमत 85.20 डॉलर प्रति औंस रही। उल्लेखनीय है कि 14 जनवरी को सोने ने 4,650.50 डॉलर प्रति औंस का अब तक का सर्वोच्च स्तर छुआ था।
सोने का वायदा भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर फरवरी डिलीवरी वाले सोने के वायदा भाव में 520 रुपये या 0.36 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही सोना 1,42,601 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान कुल 14,194 लॉट का कारोबार हुआ।
विशेषज्ञों की राय
न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के अनुसार, मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने बताया कि हाजिर सोना करीब 0.25 प्रतिशत गिरकर 4,606 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। उन्होंने कहा कि ईरान पर अमेरिकी हमले की आशंका टलने से सोने की कीमतों पर दबाव बना। इसके अलावा डॉलर में मजबूती और पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से भू-राजनीतिक जोखिम घटा, जिससे सोने के दामों में गिरावट देखने को मिली।
