सोने का भाव आज का 17 अप्रैल 2026: रेट में उलटफेर, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 17 April 2026: सोने खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत (Gold jewellery rates) क्या हैं।

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 17 April 2026 : अक्षय तृतीया करीब है, जिससे सोने की डिमांड बढ़ गई है। जिसकी वजह से सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना 1,600 रुपये यानी 1.01 प्रतिशत टूटकर 1,56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) पर रहा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव आज रात तक 1.1% चढ़कर यानी 1688 रुपये बढ़त के साथ 1,54,840 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1,53,152 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौरतलब है कि वायदा बाजार में 29 जनवरी को सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट का सोना घटकर 1,54,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक 24 कैरेट वाला सोना 1,53,106 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक घटकर 1,51,358 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 1,51,655 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। विदेशी बाजारों में हाजिर सोना थोड़ा घटकर 4,786.90 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अब IBJA के नवीनतम आंकड़ों के आधार पर 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के दाम जान सकते हैं। साथ ही, गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा गोल्ड ज्वेलरी रेट (Gold jewellery rates) भी देख सकते हैं।

Gold price today, gold rate today, Sone Ka Bhav Aaj Ka, Gold rate India

सोना का ताजा भाव जानिए

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 153106 रुपये प्रति 10 ग्राम151358 रुपये प्रति 10 ग्राम151655 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 152493 रुपये प्रति 10 ग्राम150752 रुपये प्रति 10 ग्राम151048 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 140245 रुपये प्रति 10 ग्राम138644 रुपये प्रति 10 ग्राम138916 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 114830 रुपये प्रति 10 ग्राम113519 रुपये प्रति 10 ग्राम113741 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 89567 रुपये प्रति 10 ग्राम88544 रुपये प्रति 10 ग्राम88718 रुपये प्रति 10 ग्राम

End of Feed