बिजनेस

चांदी का भाव आज का 17 अप्रैल 2026: रेट में जबरदस्त उठापटक, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 17 April 2026: चांदी खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम (Silver Jewellery Rates) क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 17 April 2026 : अक्षय तृतीया त्योहार की वजह से चांदी की डिमांड बढ़ गई है। जिसकी वजह से चांदी कीमतों (silver rate today) में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। लेकिन उतार-चढ़ाव जारी है। देश की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 5,700 रुपये टूटकर 2.53 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली में चांदी की कीमत 5,700 रुपये यानी 2.2 प्रतिशत टूटकर 2,53,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गई। जबकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव आज रात तक 4.4% बढ़कर यानी 10940 रुपये तेजी के साथ 2,59,568 रुपये प्रति किलो पर आ गई, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 2,48,628 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। बता दें कि इस साल 29 जनवरी को चांदी का वायदा भाव 4,20,048 रुपये प्रति किलो के ऑल टाइम हाई स्तर पर पहुंचा था। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार सुबह तक चांदी 2,51,292 रुपये प्रति किलो थी। जो दोपहर तक 2,47,930 रुपये किलो हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक 2,49,940 रुपये किलो हो गई। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार चांदी 5000 रुपये बढ़कर 2,65,000 रुपये प्रति किलो हो गई। विदेशी बाजारों में, हाजिर चांदी 1.12 प्रतिशत बढ़कर 79.28 डॉलर प्रति औंस हो गई। आगे हम आपको देश के विभिन्न शहरों में चांदी के ताजा भाव बताएंगे, ताकि गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) आसानी से जान सकें।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2650₹26500₹265000
कोलकाता₹2650₹26500₹265000
मुंबई₹2650₹26500₹265000
चेन्नई₹2750₹27500₹275000
पटना₹2650₹26500₹265000
लखनऊ₹2650₹26500₹265000
मेरठ₹2650₹26500₹265000
कानपुर₹2650₹26500₹265000
अयोध्या₹2650₹26500₹265000
गाजियाबाद₹2650₹26500₹265000
नोएडा₹2650₹26500₹265000
गुरुग्राम₹2650₹26500₹265000
चंडीगढ़₹2650₹26500₹265000
जयपुर₹2650₹26500₹265000
लुधियाना₹2650₹26500₹265000
गुवाहाटी₹2650₹26500₹265000
इंदौर₹2650₹26500₹265000
अहमदाबाद₹2650₹26500₹265000
वडोदरा₹2650₹26500₹265000
सूरत₹2650₹26500₹265000
पुणे₹2650₹26500₹265000
नागपुर₹2650₹26500₹265000
नासिक₹2650₹26500₹265000
बैंगलोर₹2650₹26500₹265000
भुवनेश्वर₹2750₹27500₹275000
केरल₹2750₹27500₹275000
रायपुर₹2650₹26500₹265000
हैदराबाद₹2750₹27500₹275000
कटक₹2750₹27500₹275000

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

देश की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी की कीमत 1,700 रुपये बढ़कर 2.58 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी 1,700 रुपये या लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 2,58,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई, जबकि पिछली सत्र में यह 2,57,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 79.61 डॉलर प्रति औंस हो गई।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

अमेरिकी व्यापार नीति को लेकर नई अनिश्चितता के बीच वायदा कारोबार में चांदी की कीमत गुरुवार को 0.82 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,53,800 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मई में आपूर्ति वाली चांदी की कीमत 2,058 रुपये या 0.82 प्रतिशत चढ़कर 2,53,800 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 80.41 डॉलर या 1.84 प्रतिशत की बढ़त के साथ 90.44 डॉलर प्रति औंस हो गया।

विश्लेषकों के अनुसार, बाजार प्रतिभागियों द्वारा नए सौदे किए जाने से चांदी की कीमतों में यह तेजी आई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article