सोने का भाव आज का 12 अक्टूबर 2025: सोना-चांदी के ताजा रेट, जानें 24K, 23K, 22K, 18K, 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 12 October 2025: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिली रही है। रोज नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का भी असर पड़ता है। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई समेत देश के अन्य शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट क्या हैं। साथ ही चांदी के रेट भी जानिए।

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 12 October 2025 : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कुछ दिनों को छोड़कर रोज नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,21,525 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमत बढ़कर 1,64,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है, इसलिए दोनों यही भाव मान्य रहेगा। उधर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी की कीमत 8,500 रुपये उछलकर 1,71,500 रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। 99.9 प्रतिशत (24 कैरेट) और 99.5 प्रतिशत (23 कैरेट) शुद्धता वाले सोने की कीमत 600 रुपये गिरकर क्रमश: 1,26,000 रुपये और 1,25,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। आगे IBJA के मुताबिक जानिए 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं।

Gold price today,Silver price today, Gold rate India, Silver rate India (6)

सोने-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

  • सोना 24 कैरेट: 121525 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट: 121038 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट: 111317 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट: 91144 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट: 71092 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • चांदी 999: 164500 रुपये प्रति किलोग्राम

End of Feed