Solar Panel Yojana 2023: अगर आप सोलर पैनल लगवाना चाहते हैं तो सरकार आपकी मदद करती है। ये मदद आर्थिक होती है। आपको सराकर से सब्सिडी मिलेगी। आप सोलर पैनल अपनी छत पर लगवा सकते हैं, जिसमें 40 फीसदी खर्च सरकार उठाएगी। साथ ही आपका बिजली का बिल 80 फीसदी तक कम हो जाएगा। सरकार की सोलर पैनल लगवाने को लेकर एक योजना चल रही है, जिसका फायदा कोई भी ले सकता है। आगे जानिए सोलर पैनल पर सब्सिडी पाने के लिए कैसे आवेदन किया जा सकता है और इसके फायदे क्या हैं।
सोलर पैनल योजना 2023
सोलर पैनल योजना 2023
सरकार की सोलर रूफटॉप स्कीम में आवेदन करना बहुत आसान है। इस स्कीम के लिए घर बैठे आवेदन किया जा सकता है। आवेदन करने के लिए आप इस लिंक पर (https://solarrooftop.gov.in/consumerRegistration) पर जा सकते हैं। वहीं आपके जितने सवाल हैं, उनके जवाब आपको इस लिंक पर (https://solarrooftop.gov.in/pdf/faq_new.pdf) मिल जाएंगे।
क्या-क्या होंगे फायदे
- बिजली के बिल में 80 फीसदी तक की कमी
- बिजली की टेंशन हो जाएगी खत्म
- सोलर पैनल के लिए सरकार से मिलेगी 40 फीसदी सब्सिडी
सब्सिडी का रेट है अलग-अलग
सरकार की इस योजना के तहत 3KW तक का सोलर पैनल लगवाने पर 40 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाती है। इसी तरह 3KW से 10KW तक के सोलर पैनल लगवाने पर आपको 20 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी।
कितना आएगा खर्च
सोलर बनाने वाले स्टार्टअप Loom Solar के मुताबिक एक किलोवाट के सोलर पैनल के लिए अधिकतम खर्च 50000 रु है। अलग-अलग सोलर पैनल का खर्च कम-ज्यादा हो सकता है।
कितनी की तरह होते हैं सोलर पैनल
- मोनोक्रिस्टलाइन सोलर पैनल
- बिफासियल सोलर पैनल
- पॉलीक्रिस्टलाइन सोलर पैनल
ये होते हैं एडिश्नल चार्जेस
इंस्टॉलेशन प्रोसेस के लिए ग्राहकों को कुछ अतिरिक्त चार्जेस देने होंगे। इंटरनल वायरिंग कनेक्शन के लिए 1500 से 2000 रुपये तक और एएमसी (सालाना मैंटेनेंस खर्च) प्रति किलोवाट 10,000 रुपये तक हो सकता है।
