EPF VS NPS: Retirement के बाद चाहिए करोड़ों का फंड? जानिए कौन-सा ऑप्शन है बेस्ट

Smart Retirement Planning: रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए EPF और NPS दोनों ही ऑप्शन महत्वपूर्ण हैं। लेकिन अक्सर लोग कंफ्यूज रहते हैं कि रिटायरमेंट के बाद एक बड़े फंड के लिए कौन-सा ऑप्शन ज्यादा बेहतर होगा।

Smart Retirement Planning: रिटायरमेंट के लिए समय रहते निवेश शुरू करना जरूरी है। नौकरीपेशा के लिए EPF और NPS दोनों ही रिटायरमेंट प्लानिंग के महत्वपूर्ण विकल्प हैं। हालांकि, दोनों की निवेश रणनीति, रिटर्न, जोखिम, टैक्स और पैसे निकालने के नियम अलग हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि बड़ा रिटायरमेंट कॉर्पस बनाने के लिए EPF बेहतर है या NPS?

Retirement

EPF VS NPS कौन-सी स्कीम है बेस्ट (Photo: iStock)

EPF में मिलता है स्टेबल रिटर्न

EPF (Employees' Provident Fund) मुख्य रूप से नौकरीपेशा के लिए रिटायरमेंट बचत का माध्यम है। इसमें कर्मचारी और नियोक्ता दोनों योगदान करते हैं। कर्मचारी आम तौर पर बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ते के 12 फीसदी के बराबर योगदान करता है। नियोक्ता का योगदान भी 12 फीसदी होता है, हालांकि उसके एक हिस्से को EPS में भेजा जाता है और बाकी EPF में जाता है। EPF पर ब्याज दर सरकार द्वारा घोषित की जाती है। इसलिए इसमें निवेश करने वाले व्यक्ति को बाजार के उतार-चढ़ाव का सीधा असर नहीं झेलना पड़ता।

End of Feed