Stocks Under Rs 100: इस मल्टीबैगर स्टॉक ने दिया बड़ा अपडेट, सोमवार को रहेगा फोकस

stocks under rs 100: इराया लाइफस्पेसेस और विकास लाइफकेयर के बीच USD 34.827 मिलियन के निवेश विवाद ने शेयर बाजार में हलचल मचा दी है। Vikas Lifecare ने आर्बिट्रेशन प्रक्रिया शुरू की है, जबकि Eraaya ने कहा कि FCCB Issue की राशि मिलने में देरी के कारण भुगतान नहीं हो सका। दोनों कंपनियों ने दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व जज विनोद गोयल को मध्यस्थ नियुक्त किया है। निवेशक अब इस विवाद के नतीजे पर नजर बनाए हुए हैं।

इराया लाइफस्पेस (Eraaya Lifespaces) जो भारतीय स्टॉक मार्केट में एक मल्टीबैगर स्मॉल-कैप स्टॉक बन चुका है, एक कानूनी विवाद में फंस गया है। Vikas Lifecare ने Eraaya के खिलाफ USD 34.827 मिलियन की अदायगी न करने को लेकर आर्बिट्रेशन क्लॉज लागू कर दिया है।

eraaya-vikas-lifecare-arbitration-case

34.8 मिलियन डॉलर के विवाद में बड़ा मोड़!

विकास लाइफकेयर (Vikas Lifecare) ने बीएसई को दी गई फाइलिंग में दावा किया कि उन्होंने Ebix Inc. के अधिग्रहण के लिए Eraaya की अगुवाई वाले कंसोर्टियम में यह राशि निवेश की थी।

End of Feed