Small-cap stock below Rs50:स्मॉल-कैप स्टॉक BCL Industries Limited ने वित्त वर्ष 2024-25 (FY25) के चौथी तिमाही (Q4) के परिणाम और फाइनल डिविडेंड की घोषणा के लिए बोर्ड मीटिंग की तारीख तय कर दी है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को सूचित किया है कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 29 मई 2025 (गुरुवार) को आयोजित की जाएगी।
₹50 से कम का स्मॉल-कैप स्टॉक।
Q4 परिणाम और डिविडेंड की सिफारिश पर होगा विचार
इस बैठक में कंपनी के स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड ऑडिटेड वित्तीय परिणामों को मंजूरी दी जाएगी जो 31 मार्च 2025 को समाप्त तिमाही और वर्ष के लिए होंगे। साथ ही बोर्ड वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अंतिम डिविडेंड (यदि कोई हो) की सिफारिश पर भी विचार करेगा।
कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि BCL Industries में सिक्योरिटीज से संबंधित ट्रेडिंग विंडो 1 अप्रैल 2025 से बंद है और यह परिणामों की सार्वजनिक घोषणा के 48 घंटे बाद तक बंद रहेगी।
BCL Industries का शेयर शुक्रवार को BSE पर ₹40.30 पर खुला, जो पिछले बंद भाव ₹39.73 से अधिक था। इसके बाद शेयर में मजबूती बनी रही। कंपनी का शेयर सितंबर 2024 में ₹68.83 के 52-वीक हाई से गिरकर अप्रैल 2025 में ₹33 के 52-वीक लो तक फिसल गया था, लेकिन हाल के दिनों में इसमें अच्छी रिकवरी देखी गई है।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
