PM मोदी शुरू करेंगे देश की छठी वंदे भारत एक्सप्रेस, जानिए रूट और अन्य डिटेल

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Dec 6, 2022, 05:11 PM IST

Vande Bharat Express Train: इस रविवार को यानी 11 दिसंबर 2022 को देश को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का तोहफा मिल सकता है। इस ट्रेन से बिलासपुर और नागपुर के बीच का समय कम होगा।

नई दिल्ली। देश को जल्द ही उसकी छठी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express Train) मिलने वाली है। यह ट्रेन बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से नागपुर (महाराष्ट्र) रूट पर चलेगी। ट्रेन 11 दिसंबर 2022 को लॉन्च की जाएगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भारतीय रेलवे (Indian Railways) की सेमी हाई स्पीड ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। मालूम हो कि यह ट्रेन हफ्ते में छह दिन चलेगी और 412 किलोमीटर की यात्रा का एक चरण करीब साढ़े पांच घंटे में तय करेगी।

vande bharat

देश को जल्दी मिलने वाली है छठी वंदे भारत एक्सप्रेस, ये होगा रूट

ये रहा पूरा रूट (Vande Bharat Express Train route)

End of Feed