Tax Transfer Formula: 16वें वित्त आयोग ने टैक्स ट्रांसफर फॉर्मूले पर मांगी जनता से राय

Tax Transfer Formula: 16वें वित्त आयोग ने बुधवार को टैक्स हस्तांतरण फार्मूला और राज्यों की समेकित निधि बढ़ाने के उपायों जैसे बिंदुओं पर आम जनता और संगठनों से विचार आमंत्रित किए। अरविंद पनगढ़िया की अध्यक्षता में 16वें वित्त आयोग का गठन 31 दिसंबर, 2023 को किया गया था।

Tax Transfer Formula: सोलहवें वित्त आयोग ने बुधवार को टैक्स हस्तांतरण फार्मूला और राज्यों की समेकित निधि बढ़ाने के उपायों जैसे बिंदुओं पर आम जनता और संगठनों से विचार आमंत्रित किए। अरविंद पनगढ़िया की अध्यक्षता में 16वें वित्त आयोग का गठन 31 दिसंबर, 2023 को किया गया था। पूर्व व्यय सचिव अजय नारायण झा, सेवानिवृत्त नौकरशाह एनी जॉर्ज मैथ्यू और अर्थशास्त्री मनोज पांडा इसके पूर्णकालिक सदस्य हैं जबकि एसबीआई समूह के मुख्य आर्थिक सलाहकार सौम्य कांति घोष अंशकालिक सदस्य हैं। आयोग 31 अक्टूबर 2025 तक अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति को सौंप देगा। इसकी अनुशंसाएं एक अप्रैल, 2026 से शुरू होकर अगले पांच साल के लिए लागू होंगी।

Tax Transfer Formula

टैक्स ट्रांसफर फॉर्मूले पर जनता से मांगी गई राय (तस्वीर-Canva)

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक 16वां वित्त आयोग आम जनता, इच्छुक संगठनों और व्यक्तियों से आयोग के लिए निर्दिष्ट संदर्भ की शर्तों के साथ अपनाए जा सकने वाले सामान्य दृष्टिकोण पर सुझाव एवं विचार आमंत्रित करता है। इसके अलावा 16वें वित्त आयोग के कामकाज से संबंधित किसी अन्य मुद्दे पर भी विचार आमंत्रित किए जाते हैं। सुझाव 16वें वित्त आयोग की वेबसाइट फिनकॉमइंडिया.एनआईसी.इन के जरिये दिए जा सकते हैं।

End of Feed