Step Up SIP Calculator: करोड़पति बनने का सपना हम सभी देखते हैं लेकिन इस सपने को बहुत कम लोग पूरा कर पाते हैं। जो इस सपने को पूरा कर पाते हैं वो इनकम, बचत के साथ एक डिसिप्लिन निवेशक होते हैं। वेल्थ क्रिएशन का सबसे बेस्ट फॉर्मूला लंबी अवधि तक लगातार निवेश है। इसलिए पिछले कुछ सालों में म्यूचुअल फंड SIP तेजी से पॉपुलर हुआ है। हालांकि, इसमें काफी वक्त लगता है। अगर आप जल्द करोड़पति बनना चाहते हैं तो आपको 10% स्टेप-अप सिप का रास्ता चुनना होगा। आइए समझते हैं कि यह सिप से कैसे बेहतर है?
करोड़पति
SIP से 1 करोड़ जमा करने का लक्ष्य
अगर कोई निवेशक अपने रिटायरमेंट के लिए 1 करोड़ जमा करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए उसने हर महीने 10,000 रुपये की SIP शुरू की है। आइए समझते हैं कि वह इस टारगेट को कितने समय में पा लेगा।
- मासिक निवेश: ₹10,000
- अनुमानित वार्षिक रिटर्न: 12%
- निवेश अवधि: लगभग 21 वर्ष
- फंड जमा करने का लक्ष्य: ₹1 करोड़
- जमा की गई रकम: 25,20,000 रुपये
- 30 साल बाद फंड की कुल वैल्यू: 1,04,30,067 रुपये
यानी अगर कोई निवेशक 10000 रुपये मंथली, SIP के जरिये म्यूचुअल फंड में डालता है तो वह 21 साल में 1 करोड़ से अधिक रकम जमा कर लेगा। इस रकम में बढ़ोतरी या कमी भी संभव है क्योंकि रिटर्न मार्केट की चाल पर निर्भर करेगा।
10% सालाना स्टेप-अप के साथ कैलकुलेशन
अगर आप हर महीने ₹10,000 से निवेश शुरू करें और हर साल निवेश में 10% की बढ़ोतरी (स्टेप-अप) करें, तथा औसतन 12% सालाना रिटर्न मानें, तो जानें कितने साल में बन जाएंगे करोड़पति:
- मासिक निवेश (शुरुआत): ₹10,000
- निवेश अवधि: 17 वर्ष
- सालाना स्टेप-अप: 10%
- अपेक्षित रिटर्न: 12% प्रति वर्ष
- कुल निवेश राशि: ₹48,65,364
- कुल फंड वैल्यू: ₹1,15,63,706
यानी, स्टेप-अप SIP अपनाने से आप लगभग 17 साल में ₹1.15 करोड़ तक का फंड आसानी से बना सकते हैं। यानी आप 4 साल पहले ही अपने लक्ष्य से अधिक पैसा जमा कर लेंगे।
