Mutual Funds में SIP से मिलेगा बंपर रिटर्न, इन बातों का रखें बस खास ख्याल

SIP Investment Guide: अगर आप भी एसआईपी के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं तो केवल एसआईपी शुरू करना काफी नहीं होगा। एसआईपी से बंपर रिटर्न मिले इसके लिए कुछ जरूरी बातों का भी ख्याल रखना होगा।

SIP Investment Guide: लंबे समय में एक मोटा फंड बनाने के लिए म्यूचुअल फंड में SIP (Systematic Investment Plan) के जरिए नियमित निवेश एक अच्छा तरीका माना जाता है। इसमें हर महीने या तय अंतराल पर एक निश्चित रकम निवेश की जाती है। हालांकि केवल SIP शुरू कर देना ही काफी नहीं है। सही रणनीति और अनुशासन के साथ SIP को लंबे समय तक जारी रखना भी जरूरी है। कुछ आसान बातों का ध्यान रखकर आप अपने SIP निवेश को अपने वित्तीय लक्ष्यों के साथ बेहतर तरीके से जोड़ सकते हैं-

Mutual Funds

एसआईपी से मिलेग बंपर रिटर्न, बस इन बातों का रखें ध्यान (Photo: iStock)

जल्दी शुरू करें निवेश

SIP जितनी जल्दी शुरू की जाए, निवेश को बढ़ने के लिए उतना ज्यादा समय मिलता है। लंबे समय में कंपाउंडिंग का फायदा मिल सकता है। साथ ही, नियमित निवेश से बाजार के अलग-अलग स्तरों पर यूनिट खरीदने का मौका मिलता है। बाजार नीचे होने पर एक ही रकम में ज्यादा यूनिट और बाजार ऊपर होने पर कम यूनिट मिलती हैं। इसे रुपी कॉस्ट एवरेजिंग कहा जाता है।

End of Feed