Good News: चांदी की कीमत में आएगी 60% की बड़ी गिरावट! ये है बड़ी वजह

चांदी की आसमान छूती कीमतों के बीच, इसकी इंडस्ट्रियल डिमांड खतरे में पड़ गई है क्योंकि फोटोवोल्टेइक सेल और सोलर इंडस्ट्रीज़ चांदी से तांबे पर शिफ्ट हो गई हैं। सॉलिड-स्टेट बैटरी के लिए भी, चांदी कॉइल बाइंडिंग से तांबे कॉइल बाइंडिंग में बदलने की कोशिशें चल रही हैं। इजराइल, ताइवान, ऑस्ट्रेलिया और चीन की कुछ कंपनियां सॉलिड-स्टेट बैटरी में चांदी की जगह तांबे का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रही हैं। इसका असर चांदी की मांग पर होगा। मांग में बड़ी गिरावट आने से कीमत धड़ाम हो सकती है।

चांदी की कीमत में पिछले साल रिकॉर्ड तेजी रही। इस तेजी के चलते चांदी प्रति किलो 2.54 लाख रुपये पर पहुंच गई। हालांकि, उसके बाद बड़ी गिरावट आई है। आज घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 2.35 लाख रुपये प्रति किलो पर है। आपको बता दें कि चांदी की कीमत 2025 में बढ़ती डिमांड-सप्लाई की कमी के कारण लगभग 180% बढ़ी, लेकिन अब एक्सपर्ट इसकी कीमत में 60% की बड़ी गिरावट की बात कर रहे हैं। वो इसके पीछे सॉलिड तर्क दे रहे हैं। आइए ऐसा क्या होगा कि चांदी की कीमत में इतनी बड़ी गिरावट आ सकती है।

चांदी

चांदी

इस कारण चांदी की कीमत में रिकॉर्ड तेजी आई थी

चांदी की कीमत में तेजी के पीछे कई वजह रही। सैमसंग द्वारा लिथियम-आयन बैटरी से सॉलिड-स्टेट बैटरी में बदलने की घोषणा के बाद इंडस्ट्रियल डिमांड बढ़ने से सफेद धातु की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। कुछ स्ट्रक्चरल बदलाव, जैसे अमेरिका और वेनेजुएला के बीच बढ़ते तनाव के कारण पेरू और चाड से एक्सपोर्ट सप्लाई में रुकावट, और 1 जनवरी, 2026 से चीन द्वारा चांदी के एक्सपोर्ट पर अप्रत्यक्ष बैन ने कीमत बढ़ाने का काम किया।

End of Feed