चांदी ₹2,54,000 की रिकॉर्ड हाई पर, आज 15 हजार रुपये हुई महंगी, सोने ने बनाया नया इतिहास, देखें ताजा रेट

सोने और चांदी में जारी तेजी रुकने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि, रिटर्न और कीमत बढ़ोतरी के मामले में चांदी ने सोने को भी पीछे छोड़ दिया है। इतना ही नहीं, चांदी ने इतिहास रचते दुनिया की सबसे कीमती कंपनी, Nvidia को भी पीछे छोड़ दिया है।

Silver rate today: चांदी की कीमत में रिकॉर्ड तेजी का सिलसिला जारी है। आज सोमवार, 29 दिसंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमत पहली बार ₹2,50,000 के पार पहुंच गई। चांदी की कीमतों में यह तेजी इंटरनेशनल मार्केट में देखी गई तेज़ी के कारण आई। आपको बता दें कि एमसीएक्स पर शुक्रवार को चांदी की कीमत 239,787 रुपये दर्ज की गई थी। आज इसमें करीब 15000 रुपये की तेजी देखी गई। ग्लोबल मार्केट में आज सुबह चांदी का रेट पहली बार $80 प्रति औंस के पार पहुंच गया, लेकिन बाद में प्रॉफिट-टेकिंग के कारण इसमें गिरावट आई। 10:30 बजे तक एमसीएक्स पर चांदी की कीमत 9,547 रुपये की तेजी के साथ 2,49,100 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है।

सोना और चांदी

सोना और चांदी

इस साल 181% बढ़ी चांदी की कीमत

चांदी ने इस साल अब तक 181% की बढ़त हासिल की है, और सोने को काफी पीछे छोड़कर इस साल सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली एसेट बन गई है। चांदी अब दुनिया की सबसे कीमती कंपनी, Nvidia से भी ज्यादा कीमती हो गई है, क्योंकि इसका मार्केट कैप बढ़कर $4.65 ट्रिलियन हो गया है। Nvidia की मौजूदा वैल्यू $4.63 ट्रिलियन है। MCX पर, सिल्वर मार्च वायदा 5.99% बढ़कर ₹254,174 प्रति किलोग्राम के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में, स्पॉट सिल्वर 1.3% गिरकर $78.12 प्रति औंस हो गया, जबकि सेशन की शुरुआत में यह $83.62 के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया था।

End of Feed