3 महीने में चांदी ₹2 लाख/kg सस्ती हुई, क्या यह खरीदारी का सही मौका या अभी और करें इंतजार?

Why Silver Crash: चांदी की तेजी खत्म हो गई है। कीमत में लगातार गिरावट जारी है। रिकॉर्ड हाई से कीमत 2 लाख रुपये घट गई है। अब आगे क्या?

Why Silver Crash: चांदी की कीमत में पिछले तीन महीने में बड़ी गिरावट आई है। जनवरी, 2026 में चांदी की कीमत अपने रिकॉर्ड हाई ₹4.39 लाख प्रति किलो से घटकर ₹2.40 लाख प्रति किलो पर आ गई है। इस तरह चांदी की कीमत में करीब 2 रुपये की कमी आ गई है। चांदी की कीमत में गिरावट से निवेशकों के अरमान पर पानी फेर दिया है। बता दें कि 2025 में चांदी की कीमत में 170% की तेजी आई थी। वहीं, जनवरी 2026 में यह तेजी 74% और बढ़ गई, जिससे यह दुनिया भर में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली संपत्तियों में से एक बन गई। हालांकि, फरवरी शुरू होने के साथ बड़ी गिरावट शुरू हो गई। अब कीमतें 2025 के बंद भाव से नीचे गिर गई हैं। इस तरह निवेशकों को मिला पूरा रिटर्न साफ हो गया है।

Why Silver price Crash

चांदी में क्यों जारी गिरावट?

चांदी की कीमत में क्यों आई गिरावट?

ईरान संकट और कच्चे तेल की कीमत: ईरान संकट के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में अचानक आई तेजी ने वित्तीय बाजारों में बड़े पैमाने पर 'रिस्क-ऑफ' (जोखिम से बचने का) माहौल पैदा कर दिया। एक सुरक्षित निवेश के तौर पर काम करने के बजाय, चांदी पर बिकवाली का दबाव देखा गया, क्योंकि निवेशकों ने मार्जिन कॉल को पूरा करने और अपने पोर्टफोलियो को फिर से संतुलित करने के लिए अपनी होल्डिंग्स बेच दीं। इससे कीमतें में बड़ी गिरावट आई है।

End of Feed