Sigachi Industries share price: फार्मा स्टॉक में जोरदार उछाल! सिगाची इंडस्ट्रीज के शेयर MoU अपडेट के बाद 5% उछले

Sigachi Industries share price: सिगाची इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी ने Respilon Group के साथ नैनोफाइबर तकनीक के लिए MoU साइन किया, जिसके चलते सोमवार को कंपनी के शेयरों में 5% की तेजी आई। कंपनी का उद्देश्य नॉन-इनवेसिव ड्रग डिलीवरी सिस्टम विकसित करना है।

KEY HIGHLIGHTS
  • MoU साइन किया: Sigachi MENA FZCO और Respilon Group के बीच करार।
  • 5% से ज्यादा उछाल: शेयर ने ₹41.80 से बढ़कर ₹43.93 का स्तर छुआ।
  • 22.91% एक महीने का रिटर्न: हाल के हफ्तों में निवेशकों को मिला शानदार फायदा।

Sigachi Industries share price: फार्मा सेक्टर की कंपनी सिगाची इंडस्ट्रीज के शेयरों में सोमवार, 28 अप्रैल 2025 को जबरदस्त उछाल देखने को मिला। कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी Sigachi MENA FZCO ने Respilon Group के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी का उद्देश्य नैनोफाइबर-आधारित ड्रग डिलीवरी तकनीकों को विकसित करना है।

Sigachi Industries share price

5% उछाल! सिगाची इंडस्ट्रीज ने Respilon के साथ मिलाया हाथ

क्या है सिगाची इंडस्ट्रीज का नया अपडेट?

सिगाची इंडस्ट्रीज ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि वह Respilon की पेटेंट की गई नैनोफाइबर तकनीक का उपयोग करके एक नॉन-इनवेसिव, प्रिसिजन ड्रग डिलीवरी सिस्टम विकसित करने की योजना बना रही है।

End of Feed