Shyam Dhani IPO Bumper Listing से वे तमाम निवेशक मालामाल हो गए हैं, जिन्होंने इस आईपीओ में शेयर अलॉट हुए हैं। मसाला और किराना उत्पाद बनाने वाली जयपुर स्थित Shyam Dhani Industries ने शेयर बाजार में एंट्री करते ही निवेशकों का पैसा डबल कर दिया है। कंपनी का SME IPO मंगलवार 30 दिसंबर को NSE Emerge पर ₹133 के भाव पर लिस्ट हुआ, जो इसके ₹70 के इश्यू प्राइस से करीब 90% ज्यादा रहा। इसके बाद दिनभर कारोबार के दौरान इसमें लगातार तेजी का रुख रहा और शेयर प्राइस इंट्राडे में 99.5% उछलकर ₹139.65 तक पहुंच गया। ट्रेडिंग सेशन के दौरान करीब 25 लाख शेयरों का कारोबार हुआ, जिसने SME सेगमेंट में मजबूत डिमांड का संकेत दिया।
श्याम धनी स्टॉक प्राइस रैली। (इमेज क्रेडिट, ओपन एआई)
ग्रे मार्केट के अनुमान भी हुए सही
Shyam Dhani Industries की लिस्टिंग ग्रे मार्केट अनुमानों के अनुरूप रही। लिस्टिंग से पहले इसका GMP 97% से ज्यादा चल रहा था, जो बाजार की मजबूत उम्मीदों को दर्शाता था। शेयर की शानदार शुरुआत ने एक बार फिर दिखा दिया कि मजबूत सब्सक्रिप्शन वाले SME IPOs में लिस्टिंग डे पर बड़ा पैसा बन सकता है।
2025 का सबसे हिट SME IPO
कंपनी ने इस महीने ₹38.48 करोड़ जुटाने के लिए IPO लॉन्च किया था, जो पूरी तरह 55 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू था। यह इश्यू कुल 918.12 गुना सब्सक्राइब हुआ, जिससे यह 2025 का सबसे ज्यादा सब्सक्राइब होने वाला SME IPO बन गया।
एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, इश्यू को 36.58 लाख शेयरों के मुकाबले 361 करोड़ से ज्यादा शेयरों की बोलियां मिलीं, जिनकी वैल्यू ₹25,306 करोड़ से अधिक रही। कुल 6.22 लाख से ज्यादा निवेशकों ने इसमें आवेदन किया।
NII और रिटेल निवेशकों में दिखा क्रेज
सब्सक्रिप्शन डेटा में नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) का उत्साह सबसे ज्यादा रहा। NII कैटेगरी 1,612.65 गुना भरी गई, जिसमें बड़े NII (₹10 लाख से ज्यादा) 1,849.56 गुना और छोटे NII 1,138.83 गुना सब्सक्राइब हुए। रिटेल निवेशकों ने भी इश्यू को 1,137.92 गुना भरा, जबकि QIB कैटेगरी 256.24 गुना सब्सक्राइब रही।
टॉप 5 सबसे ज्यादा सब्सक्राइब SME IPO में शामिल
इस रिकॉर्ड रिस्पॉन्स के साथ Shyam Dhani Industries भारत के टॉप 5 सबसे ज्यादा सब्सक्राइब SME IPOs की लिस्ट में शामिल हो गई है। इस लिस्ट में पहले स्थान पर HOAC Foods India (करीब 2,013 गुना), उसके बाद Kay Cee Energy & Infra, Koura Fine Diamond Jewellery और Kahan Packaging शामिल हैं।
क्या करती है कंपनी
1995 में स्थापित Shyam Dhani Industries ‘SHYAM’ ब्रांड के तहत 163 से ज्यादा तरह के मसालों और ग्रॉसरी प्रोडक्ट्स का निर्माण और ट्रेडिंग करती है। कंपनी के फाइनेंशियल्स भी तेजी से सुधरे हैं। FY25 में कंपनी की कुल आय ₹124.75 करोड़ रही, जो FY24 में ₹107.64 करोड़ थी। वहीं PAT 28% बढ़कर ₹8.04 करोड़ पहुंच गया, जबकि EBITDA ₹10.88 करोड़ से बढ़कर ₹14.52 करोड़ हो गया।
