Best Shares to Invest : एफडी और पोस्ट ऑफिस स्कीम जैसे निवेश के ऑप्शन अब लोगों को पुराने लगते हैं। अब लोग म्यूचुअल फंड और डायरेक्ट इक्विटी मार्केट की तरफ आकर्षित होते हैं। मगर ये जोखिम वाले ऑप्शन हैं। हालांकि यदि आप रिसर्च और जानकारों की सलाह के साथ निवेश करें तो अच्छा पैसा कमा सकते हैं। जैसे कि 100 रु से कम कीमत वाले दो शेयरों में ब्रोकरेज फर्म ने खरीदारी की सलाह दी है। इनमें एक शेयर है भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और दूसरा शेयर है लेमन ट्री।
100 रु से सस्ते शेयर करा सकते हैं भारी कमाई
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए टार्गेट
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का शेयर करीब डेढ़ बजे 99.48 रु पर है। पर इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार जेएम फाइनेंशियल ने इस शेयर के लिए टार्गेट रखा है 130 रु का। यानी आपको मौजूदा स्तरों से इस शेयर से 30 फीसदी से अधिक रिटर्न मिल सकता है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, रक्षा क्षेत्र में एक्टिल है। इसे साल 1954 में शुरू किया गया था। यह एक लार्ज कैप कंपनी है, जिसकी मार्केट कैप 72,732.30 करोड़ रु है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 115.00 रु और निचला स्तर 71.86 रु रहा है।
#MarketWithSwadesh। MID-DAY मार्केट में कौन से Stocks में है एक्शन और किसमें देखने को मिली गिरावट? जानिए… t.co/4a3z0YhV4i
— ANI (@ANI) Apr 11, 2023
लेमन ट्री के लिए टार्गेट
दूसरा शेयर है लेमन ट्री। लेमन ट्री का शेयर इस समय 77 रु के रेट पर है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार इसके लिए आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने 82 रु का टार्गेट रखा है। इस शेयर से आपको 6 फीसदी के करीब रिटर्न मिल सकता है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने इस शेयर के लिए स्टॉप लॉस रखा है 73.5 रुपये पर। स्टॉप लॉस का मतलब है कि यदि ये शेयर इस स्तर यानी 73.5 रु तक गिरता है तो आपको इस शेयर में घाटा उठाकर निकल जाना चाहिए।
लेमन ट्री का बिजनेस क्या है
लेमन ट्री होटल्स, पर्यटन और हॉस्पिटेलिटी सेक्टर में एक्टिव है। इसे 1992 में शुरू किया गया था। ये एक मिड कैप कंपनी है, जिसकी मार्केट कैप 6,143.87 करोड़ रु है। इस कंपनी के शेयर का पिछले 52 हफ्तों का शिखर 103.30 रु और निचला स्तर 52.20 रु रहा है।
डिस्क्लेमर : यहां निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
